• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पेपर लीक मामला: गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई को लेकर सड़क पर उतरे पूर्वांचल के पत्रकार

up80.online by up80.online
April 4, 2022
in यूपी, राजनीति
0
पत्रकार

संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा, बलिया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

यूपी80 न्यूज, बलिया

उत्तर प्रदेश बोर्ड एक्जाम का पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पत्रकारों (अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता) के समर्थन में सोमवार को बलिया सहित पूर्वांचल के पत्रकार सड़क पर उतर गए। जनपद के पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और तीनों पत्रकारों को तत्काल रिहा करने की मांग की। प्रदर्शन में बलिया जनपद के अलावा अन्य जनपदों के पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले जनपद के अधिवक्ता समाज ने भी पत्रकारों के समर्थन में आवाज उठायी थी।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

पत्रकारों के द्वारा यह विशाल धरना प्रदर्शन बलिया की क्रांतिकारी भूमि टाउन हॉल बापू भवन के मैदान से निकलकर बलिया के जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता की रिहाई की मांग को लेकर बैठक की गई और सरकार के सामने तत्काल पत्रकारों की रिहाई की मांग की गई।

पत्रकार
संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा, बलिया

इस मौके पर मधुसूदन सिंह ने कहा कि पत्रकारों ने आज जिला प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। आज भी यह आंदोलन उसी पवित्र क्रांतिकारी मैदान से निकला है, जहां से 1942 में निकले आंदोलन ने जिलाधिकारी को कुर्सी से हटाकर बलिया को आजाद करा लिया था।

कोचिंग
कोचिंग द्रोणाचार्य, लखनऊ

श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर ने जिला प्रशासन पर ही केंद्र निर्धारण में अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में अवैध वसूली की गयी है, जिसके कारण वित्तविहीन विद्यालयों को संसाधन विहीन होते हुए भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रशासनिक कार्यवाही को कटघरे में खड़ा करते हुए श्री हेमकर ने कहा कि सिर्फ प्रबंधकों और अध्यापकों, पत्रकारों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा तो सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही हो रही है?

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने कहा कि खबर छापने के लिये पत्रकारों को जेल भेजना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आवाज को जबरिया दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको बलिया के पत्रकार बर्दाश्त नही करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए अमर उजाला के ब्यूरोचीफ संदीप सिंह, दैनिक जागरण के लवकुश सिंह, अखिलानंद तिवारी, रणजीत सिंह जिलाध्यक्ष पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया, मधुसूदन सिंह, शैलेश सिंह, सुधीर सिंह, मनोज, दिनेश गुप्ता, रवि सिन्हा, मनोज चतुर्वेदी, अजय भारती, अखिलेश कुमार, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मनोज तिवारी, संजय पांडेय, रमाकांत सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र मिश्र, सर्वेन्द्र सिंह, श्रवण पांडेय, संजीव कुमार बाबा, राम प्रताप तिवारी, शशिकांत ओझा, अमर नाथ चौरसिया, कंचन सिंह, करुणासिन्धु सिंह, अनिल अकेला, मुकेश मिश्र, मतलूब अहमद, संजय तिवारी, शशिकुमार, संतोष सिंह, शकील अहमद, अखिलेश चौधरी, नवल जी, ओम प्रकाश राय, संतोष उपाध्याय, विनोद शर्मा आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रमुख साथियों में समीर तिवारी, आसिफ जैदी, अखिलेश सैनी, वागले जी, पिंटू सिंह,पवन यादव, मुशीर भाई, ओमप्रकाश राय, शिवकुमार हेमकर, विजय मद्धेशिया, नवीन मिश्रा, अनमोल आनंद,शंकर सिंह,श्याम जी,दिनेश यादव, मोमशाद अहमद,जमाल अहमद, विवेक जायसवाल, सनंदन उपाध्याय, विक्की, विवेक पटेल, राजेश गुप्ता महाजन, अजय तिवारी, सुरेश जायसवाल, कृष्णा शर्मा, सीताराम शर्मा, कमल सिंह यादव, विनोद शर्मा, मनीष खरवार आदि लोग शामिल रहे। सभा की अध्यक्षता शशिकांत मिश्र और संचालन हरिनारायण मिश्र ने की एवं आभार संयोजक करुणासिन्धु सिंह ने किया

Previous Post

सीएम योगी के करीबी एमएलसी यशवंत सिंह भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

Next Post

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र एवं उद्योगपति राकेश गंगवाल ने संस्थान को 100 करोड़ की गुरु दक्षिणा दी

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
IIT

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र एवं उद्योगपति राकेश गंगवाल ने संस्थान को 100 करोड़ की गुरु दक्षिणा दी

रमई राम

बोचहां उपचुनाव से तय होगा मुकेश सहनी का कद, दिग्गज दलित नेता रमई राम की बेटी को उतारा

Bihar

भाजपा अध्यक्ष ने कहा –नीतीश कुमार 2025 में रहेंगे या नहीं, पता नहीं; जेडीयू नेता का पलटवार-नीतीश कुमार से ही एनडीए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

1 day ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

5 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online