• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र 1.18 लाख वोट पाकर भी विरासत को आगे बढ़ाने में असफल रहे, महज 217 वोटों से हार गए

up80.online by up80.online
March 18, 2022
in अखिलेश यादव, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
बेनी प्रसाद वर्मा

दिग्गज समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बाराबंकी में दो प्रत्याशियों ने 300 से कम वोटों से जीत दर्ज की

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma के पुत्र  राकेश कुमार वर्मा Rakesh Kumar Verma विधानसभा चुनाव में 118720 वोट लाकर भी पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में असफल रह गए। बाराबंकी जनपद की कुर्सी सीट से राकेश वर्मा महज 217 वोटों से भाजपा के साकेंद्र प्रताप वर्मा Sakendra Pratap Verma के हाथों हार गए हैं। यह हार पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है। मजे की बात यह है कि बाराबंकी जनपद में दो प्रत्याशी महज 300 से कम वोटों के अंतर से हारे हैं।

कोचिंग
कोचिंग द्रोणाचार्य, लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा को कुर्सी विधानसभा से उतारा था। यहां से भाजपा ने निवर्तमान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को एक बार फिर से मौका दिया था। दोनों प्रत्याशियों को एक-एक लाख से ज्यादा वोट मिला और बेहद नजदीकी लड़ाई में राकेश वर्मा हार गए। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राकेश वर्मा कुर्सी की बजाय बाराबंकी के रामनगर सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन इसी सीट से अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप भी दावा कर रहे थे। जिसकी वजह से राकेश वर्मा को कुर्सी और अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से उतारा गया। इनके अलावा कुर्सी से पांच बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई को रामनगर से उतारा गया।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

लेकिन चुनाव में दोनों नेताओं राकेश वर्मा एवं अरविंद सिंह गोप की हार हुई है। मजे की बात यह है कि अरविंद सिंह गोप जहां  जनपद में सबसे ज्यादा वोटों से हारने वाले सपा नेता हैं तो वहीं राकेश वर्मा प्रदेश में सबसे कम वोटों से हारने वाले दूसरे नेता के तौर पर याद किए जाएंगे। रामनगर सीट से सपा प्रत्याशी फरीद महफूज किदवई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी को महज 261 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

बाराबंकी जनपद की 6 सीटों के विजेता:

कुर्सी – साकेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा

दरियाबाद-सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा

हैदरगढ़-दिनेश रावत, भाजपा

रामनगर –फरीद महफूज किदवई, सपा

बाराबंकी – धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, सपा

जैदपुर – गौरव रावत, सपा

Kuldip Verma
एड. कुलदीप वर्मा, लखनऊ

 

Previous Post

आज लोकसभा चुनाव हो तो 23 सीटों पर सपा गठबंधन व 57 सीटों पर भाजपा गठबंधन का हो सकता है कब्जा

Next Post

इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

BJP

एमएलसी चुनाव:भाजपा ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की, लिस्ट में 10 ठाकुर उम्मीदवार शामिल

सपा-रालोद

समाजवादी पार्टी गठबंधन में दरार! रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जयंत चौधरी पर टिकट बेचने का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

1 day ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online