• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

आज लोकसभा चुनाव हो तो 23 सीटों पर सपा गठबंधन व 57 सीटों पर भाजपा गठबंधन का हो सकता है कब्जा

up80.online by up80.online
March 17, 2022
in अखिलेश यादव, बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति, सपा
0
bjp, sp

बीजेपी बनाम समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गोरखपुर मंडल में भाजपा तो आजमगढ़ मंडल में सपा गठबंधन की बल्ले-बल्ले

खतरें में है सांसद हरीश द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह मस्त, संगम लाल गुप्ता, विनोद सोनकर की कुर्सी

The BJP has won 27 out of 28 seats in Gorakhpur division and the SP alliance has won 17 out of 21 seats in Azamgarh division.

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

यदि आज लोकसभा चुनाव Loksabha election हो तो वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर छोड़कर पूर्वांचल की अधिकांश सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन Samajwadi Party  का कब्जा हो सकता है अथवा भाजपा BJP उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिल सकती है। यदि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे नतीजे लोकसभा चुनाव में आए तो सपा गठबंधन को लोकसभा की 23 सीटों पर जीत मिलेगी। जबकि भाजपा को 57 गठबंधन को 57 लोकसभा सीटों पर बढ़त मिलेगी। कांग्रेस Congress और बसपा BSP को शून्य से ही संतोष करना पड़ सकता है। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 64 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा 10 पर बसपा, 5 पर सपा व एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 

Kashi
पीएम मोदी, वाराणसी

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ मंडल की 21 में से 17 सीटों पर फतह हासिल की है। भाजपा को केवल तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ मंडल की आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया लोकसभा पर आसानी से कब्जा कर सकती है। बसपा के लिए भी खतरे की घंटी है। बसपा के कब्जे वाली सीट लालगंज, घोसी और गाजीपुर पर भी सपा गठबंधन जीतता दिख रहा है। इसके अलावा सलेमपुर सीट पर भी कांटे की टक्कर हो सकती है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की पांच में से दो सीटों पर सपा गठबंधन और तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

इन 23 सीटों पर सपा गठबंधन को बढ़त:

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, बदायूं, रायबरेली, बांदा, कौशांबी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बस्ती, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही। इनके अलावा शेष 57 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है।

Banda
सपा प्रमुख अखिलेश यादव,

आजमगढ़ मंडल की 21 में से 17 सीटों पर सपा गठबंधन का कब्जा:

आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़ की 10, मऊ की 4 और बलिया की 7 सीटों में से भाजपा को केवल 3 (राम विलास चौहान, दयाशंकर सिंह और केतकी सिंह) एवं बसपा को एक सीट मिली है।

गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटों पर भाजपा गठबंधन की बल्ले-बल्ले:

मोदी योगी
यूपी में बीजेपी की वापसी

भाजपा गठबंधन ने गोरखपुर मंडल की गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज की 28 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है। महाराजगंज की फरेंदा सीट से कांग्रेस के विरेंद्र चौधरी को जीत मिली है।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

बस्ती मंडल में कांटे की टक्कर:

बस्ती मंडल की बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर की 13 में से 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन और 6 पर सपा ने जीत हासिल की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश द्विवेदी की कुर्सी खतरे में है। इसके अलावा डूमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद को भी कड़ी चुनौती मिल सकती है।

वाराणसी जनपद में भाजपा आगे, लेकिन मंडल में मिली कड़ी चुनौती:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी की आठों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, लेकिन वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर व जौनपुर में भाजपा पर सपा गठबंधन भारी पड़ा। मंडल की 28 में से केवल 15 सीटों पर भाजपा गठबंधन को जीत मिली है।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

विंध्याचल मंडल में 12 में से 11 सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा:

विंध्याचल मंडल की 12 (मिर्जापुर की पांच, सोनभद्र की चार और भदोही की तीन सीटें) में से 11 सीटों पर भाजपा, अपना दल एस एवं निषाद पार्टी गठबंधन ने जीत का परचम लहराया है।

2022
प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी अपना दल एस

प्रयागराज की 28 में से 14 सीटों पर भी भाजपा गठबंधन को मिली जीत:

Dy CM Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य

आजमगढ़ मंडल और बस्ती मंडल की तरह प्रयागराज मंडल में भी भाजपा गठबंधन को सपा गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी है। भाजपा गठबंधन को यहां की 28 में से केवल 14 सीटों से संतोष करना पड़ा है। भाजपा के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को भी शिकस्त खानी पड़ी है। लोकसभा चुनाव में केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर और संगम लाल गुप्ता को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

 

Previous Post

एमएलसी चुनाव: जेल में रहकर बाहुबली बृजेश सिंह ने की दावेदारी, सपा ने उमेश यादव को दिया टिकट

Next Post

बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र 1.18 लाख वोट पाकर भी विरासत को आगे बढ़ाने में असफल रहे, महज 217 वोटों से हार गए

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
बेनी प्रसाद वर्मा

बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र 1.18 लाख वोट पाकर भी विरासत को आगे बढ़ाने में असफल रहे, महज 217 वोटों से हार गए

Uttar Pradesh

इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

BJP

एमएलसी चुनाव:भाजपा ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की, लिस्ट में 10 ठाकुर उम्मीदवार शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

2 months ago
गर्मी

घर से निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट, प्रचंड गर्मी व लू का जारी रहेगा कहर

2 years ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online