• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, नई कैबिनेट गठन की चर्चा तेज, ये हो सकते हैं शामिल

up80.online by up80.online
March 13, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
yogi

पीएम मोदी व सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बेबी रानी मौर्य, दयाशंकर सिंह, शलभमणि त्रिपाठी, असीम अरुण, आशीष पटेल को मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी Narendra Modi से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी। मुलाकात के बाद अब योगी मंत्रिमंडल  Yogi cabinetमें शामिल होने वाले नए चेहरों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित 11 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार योगी मंत्रिमंडल में अधिकांश नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इनके अलावा सहयोगी दल अपना दल एस Apna Dal S की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी एवं निषाद पार्टी Nishad Party को भी शामिल किया जाएगा।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

बेबी रानी मौर्य:

बेबी रानी मौर्य Baby Rani Maurya उत्तराखंड की राज्यपाल थीं। चुनाव के ऐन मौके पर उन्होंने इस्तीफा देकर आगरा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। चुनाव प्रचार के दौरान दलित वोटों को साधने के लिए बेबी रानी मौर्य ने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। इन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है।

Baby Rani Maurya
बेबी रानी मौर्य जाटव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी

राजेश्वर सिंह:

ईडी में संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह Rajeshwar Singh को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह की जगह इन्हें सरोजनी नगर से टिकट दिया गया। इन्होंने सपा सरकार में मंत्री रह चुके अभिषेक मिश्रा को हराया है।

दयाशंकर सिंह:

BJP
BJP Leader Dayashankar Singh

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह Dayashankar Singh बलिया सदर से विधायक चुने गए हैं। योगी मंत्रिमंडल में इन्हें शामिल किया जा सकता है। पिछली योगी सरकार में इनकी पत्नी स्वाति सिंह मंत्री थी।

शलभ मणि त्रिपाठी:

पेशे से पत्रकार रहे शलभमणि त्रिपाठी Shalabh Mani Tripathi देवरिया सदर से विधायक चुने गए हैं। ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार थे। मंत्रिमंडल में इनके शामिल होने की चर्चा है। इनके जरिए गोरखपुर मंडल के ब्राह्मण समाज को संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

नितिन अग्रवाल:

पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनके जरिए प्रदेश के वैश्य मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की जा सकती है। पिछली सरकार में इन्हें डिप्टी स्पीकर बनाया गया था।

अदिति सिंह:

Aditi Singh
अदिती सिंह, विधायक, रायबरेली सदर (फाइल फोटो)

चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक चुनी गई हैं। इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

असीम अरुण:

कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्नौज सदर से विधायक चुने गए हैं। इन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। भाजपा इनके जरिए दलित समाज को संदेश देने के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति बना रही है।

आशीष पटेल:

MLC
एमएलसी आशीष पटेल, अपना दल एस

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने 12 सीटें जीती है। ऐसे में मंत्रिमंडल में अपना दल एस की भी मजबूत उपस्थिति रहेगी। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

श्रवण कुमार निषाद:

भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद के बेटे श्रवण निषाद को मंत्री बनाया जा सकता है। ये गोरखपुर की चौरी-चौरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

सुरेंद्र कुशवाहा:

कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को हराने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

अंजुला सिंह माहौर:

पूर्व महापौर और हाथरस से विधायक चुनी गई अंजुला माहौर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अंजुला दलित समाज से आती हैं। उन्होंने एक लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

राम विलास चौहान:

मधुबन
विधायक राम विलास चौहान, मधुबन

चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी में होने के बाद चौहान समाज (नोनिया) को साधने के लिए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र एवं मधुबन से विधायक चुने गए राम विलास पासवान को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

असीम राय:

कुशीनगर की तमकुही राज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी असीम राय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हराया है। ऐसे में इन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Patel
पटेल इंटर कॉलेज, कानपुर

इन्हें भी मिल सकती है जगह:

सुरेश खन्ना, स्वतंत्रदेव सिंह, सतीश महाना, सूर्यप्रताप शाही, ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, आशुतोष टंडन, केतकी सिंह, अनुराग सिंह, टी राम, संदीप सिंह, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, डॉ.महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, सुनील शर्मा, नंद कुमार नंदी

Previous Post

महज 5 लाख वोटों की कमी से अखिलेश यादव को नहीं मिली सीएम की कुर्सी

Next Post

जनता-जनार्दन: कांग्रेस के 387 तो बसपा के 290 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
Next Post
बसपा

जनता-जनार्दन: कांग्रेस के 387 तो बसपा के 290 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

डॉक्टर

मरीज की नब्ज के साथ-साथ सड़क व नाली भी बनवाएंगे नेताजी, दर्जन भर डॉक्टर बने विधायक

Yogi

जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए योगी कैबिनेट में तीन मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

2 days ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
गाज़ियाबाद में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती

गाज़ियाबाद में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online