• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, May 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी का दंगल: पूर्वांचल के इन जिलों से योगी सरकार में हैं 2-2 मंत्री, दाव पर लगी प्रतिष्ठा

up80.online by up80.online
December 31, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सिद्धार्थनगर, बलिया, देवरिया, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज में पार्टी की जीत-हार से तय होगा इनका भविष्य

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव की रणभेरी अगले 15 दिनों में कभी भी बज सकती है। सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। इन मंत्रियों पर अपनी जीत के साथ-साथ जनपद के पार्टी के विधायकों को जीताने की भी जिम्मेदारी होगी। इन मंत्रियों द्वारा पिछले 5 सालों के दौरान किए गए कार्यों का भी टेस्ट होगा। पूर्वांचल के कई ऐसे जिले हैं, जहां से 2-2 विधायक योगी सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

Jai Pratap Singhप
Health minister Jai Pratap Singh

सिद्धार्थनगर:

तराई क्षेत्र में नेपाल की सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर जनपद से दो विधायक ऐसे हैं, जो योगी मंत्रिमंडल में रसूकदार पद पर हैं। जनपद के बांसी सीट से जयप्रताप सिंह सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। फिलहाल योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसी तरह जनपद के इटवा सीट से विधायक सतीश चंद्र द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री हैं।

Minister
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी

इन दोनों मंत्रियों के पास प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण एवं आम जनता से जुड़े विभाग हैं। 2017 के चुनाव में सबसे कम वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी इसी जनपद से हैं। इन्हें सीएम योगी का सबसे करीबी माना जाता है। ऐसे में इन चेहरों पर सबकी नजरें टिकी है। इन्हें अपनी सीट के साथ-साथ अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीताने का भी दबाव रहेगा।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

बलिया:

petrol
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, यूपी

फिलहाल योगी सरकार में बलिया से दो मंत्री हैं। बलिया सदर से आनंद स्वरूप शुक्ला ग्राम्य विकास मंत्री एवं फेफना से उपेंद्र तिवारी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री हैं। आनंद स्वरूप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी अपने बयानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बलिया की सातों सीटों पर भाजपा गठबंधन को जीत दिलाने में इन दोनों नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Anand Shukla
मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

देवरिया:

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा मंत्री जयप्रकाश निषाद देवरिया से ताल्लुक रखते हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी भी देवरिया से आते हैं। अत: चुनाव में इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है।

obc reservation
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

वाराणसी:

पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल हैं। इनके अलावा वाराणसी से कई ऐसे चेहरे हैं जो उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख बोर्ड एवं आयोगों के अलावा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह भी वाराणसी (कर्मस्थली) से आते हैं। इन सभी नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

प्रतापगढ़:

Dr Mahendra Singh, Jal shakti Minister
डॉ.महेंद्र सिंह, योगी मंत्रिमंडल के सबसे ताकतवर मंत्री

योगी सरकार के सबसे मजबूत मंत्री एवं ठाकुर बिरादरी से आने वाले जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह प्रतापगढ़ से आते हैं। जनपद में चुनावी जीत-हार के लिए ये दोनों नेता भी जवाबदेह होंगे।

प्रयागराज:

प्रदेश के 2 महत्वपूर्ण मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह एवं नंद गोपाल नंदी प्रयागराज से आते हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह योगी सरकार के प्रवक्ता हैं। इनके अलावा अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज भी प्रयागराज के सोरांव से विधायक हैं। ऐसे में जनपद की 12 सीटों पर जीत-हार के लिए इन नेताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

prayagraj
अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, प्रयागराज
कुर्सी
भाजपा के युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल
सिद्धार्थ नगर
हेमंत चौधरी, अपना दल (एस), सिद्धार्थनगर
Previous Post

यूपी का दंगल: उन्नाव में हुई भाजपा व अपना दल (एस) की पहली संयुक्त रैली

Next Post

कपड़ा पर नहीं बढ़ेगी जीएसटी, कैट ने किया स्वागत

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
CAIT

कपड़ा पर नहीं बढ़ेगी जीएसटी, कैट ने किया स्वागत

Aditi Singh

गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में 'फेसलेस' होती जा रही है कांग्रेस !

Cycle

सत्ता में आने पर प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी अखिलेश सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online