• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, May 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

कड़ाके की ठंड एवं बंदाबादी के बीच ‘युवा पंचायत’ में पहुंचे हजारों युवा

up80.online by up80.online
December 29, 2021
in बड़ी खबर, यूपी
0
युवा

युवा पंचायत, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आचार संहिता लागू होने से पहले 5 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं युवा

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

कड़ाके की ठंड एवं बूंदाबादी के बीच मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में युवा रोजगार की मांग को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचे और युवा पंचायत में हिस्सा लिया। युवा पंचायत में युवाओं ने ऐलान किया कि यदि आचार संहिता लागू होने से पहले सभी 5 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो भाजपा हराओ अभियान चलाया जाएगा। रोजगार के मुद्दे पर ये युवा प्रयागराज में 119 दिनों से आंदोलनरत हैं।

युवाओं की मांग है कि हर युवा को गरिमापूर्ण रोजगार की गारंटी, चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को खत्म करने, रोजगार न मिलने तक जीवन निर्वाह लायक बेकारी भत्ता की मांग की है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

अखिलेश यादव से भी सवाल:

युवा पंचायत में युवाओं ने विपक्ष खासतौर पर अखिलेश यादव कैसे उनकी सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देंगे, रोजगार की उनकी नीति क्या है इसके लिए ठोस कदम उठाने की घोषणा की मांग की। युवाओं ने चिंता व्यक्त की कि प्रदेश में युवा महीनों से रोजगार आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन विपक्ष की इस संदर्भ में किसी तरह का ठोस वक्तव्य नहीं दिखता है।

Youth
युवा पंचायत, लखनऊ

युवा मंच संयोजक राजेश सचान व अध्यक्ष अनिल सिंह ने योगी सरकार व भाजपा को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के पहले 5 लाख रिक्त पदों को खासतौर पर 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 27 हजार टीजीटी पीजीटी, 52 हजार पुलिस, लेखपाल समेत समूह ग के 50 हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीपीएड के 48 हजार, एलटी के 12 हजार, तकनीकी संवर्ग के एक लाख रिक्त पदों को विज्ञापित नहीं किया गया तो इसका खामियाजा चुनावों में भाजपा को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि अब युवा इनकी घोषणाओं और कथित उपलब्धियों के प्रचार के झांसे में आने वाले नहीं हैं और अब रोजगार अधिकार की लड़ाई तेज होगी, रोजगार आंदोलन अंजाम तक पहुंचेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से मांग करने पर दमन की कार्यवाही हो रही है, लेकिन युवा इससे डरने वाला नहीं है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

युवा पंचायत को वागीश धर राय, आशीष चौधरी, जय प्रकाश यादव, मोहम्मद रूस्तम, आदित्य कुमार, सचिन गौतम, अमृता, जीतेंद्र सरोज, प्रशांत सागर, विकास पटेल, सूर्य प्रकाश, मदन कुमार, हरवीर सिंह, अनुरूप सिंह, अनिल कुमार प्रजापति, गुलशन कुमार, प्रशांत सागर, अमन, सतेन्द्र कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश चौधरी, राम प्रवेश, अनीता, पार्वती आदि ने संबोधित किया। विधानसभा घेराव में भी युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में युवा मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन को रोजगार के सवाल को हल करने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

Girjesh Patel
गिरजेश पटेल, अपना दल एस
Previous Post

गोरखपुर, काशी, प्रयाग के बाद पीएम मोदी का कानपुर दौरा, मेट्रो का किया लोकार्पण

Next Post

विधानसभा चुनाव में अपना दल एस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: डॉ.जमुना प्रसाद सरोज

up80.online

up80.online

Related Posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
Next Post
prayagraj

विधानसभा चुनाव में अपना दल एस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: डॉ.जमुना प्रसाद सरोज

पूजा पटेल

पूजा पटेल, निशा यादव व वंदना के सिर सजा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” मैराथन का ताज

Durga Shankar Mishra

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने मऊ जनपद निवासी वरिष्ठ आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

3 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
teacher union

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

5 years ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

by up80.online
May 10, 2026
0

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने...

बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online