• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, April 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आखिर बांसडीह में कौन देगा कुर्बानी, नेता प्रतिपक्ष या अरविंद राजभर?

up80.online by up80.online
December 26, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
बांसडीह

बांसडीह में राम गोविंद चौधरी व अरविंद राजभर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा-सुभासपा की संयुक्त रैली में उमड़ी भीड़ के सामने दोनों नेताओं ने गठबंधन को मजबूत करने के लिए हर कुर्बानी देने का ऐलान किया, फूलन सेना भी समर्थन में उतरी

2017 में दोनों नेता आमने-सामने ठोक रहे थें ताल

यूपी80 न्यूज, बलिया

पिछले विधानसभा चुनाव में  जोचेहरे आमने-सामने ताल ठोंक रहे थे, इस बार वो गलबहियां डाले एक-दूसरे को मजबूत करने में लगे हुए हैं। बलिया की ऐतिहासिक सीट बांसडीह में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने एक साथ चुनावी रैली को संबोधित किया और सपा-सुभासपा गठबंधन को मजबूत करने की अपील की। हालांकि 2017 में दोनों चेहरे आमने-सामने थे। अरविंद राजभर तीसरे पायदान पर थे। अरविंद राजभर सुभासपा प्रमुख एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र हैं। अब सवाल उठता है कि इस बार बांसडीह से इन दोनों नेताओं में से कौन चुनाव लड़ेगा और कौन कुर्बानी देगा। 

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

शनिवार को स्थानीय कस्बा स्थित इण्टर कालेज के मैदान में सपा-सुभासपा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ पूरा मैदान पीले रंग एव समाजवादी पार्टी के झण्डे से पट गया। सड़क से लेकर बाहर तक आम जनता की भीड़ नजर आ रही थी। इस मौके पर दोनों नेताओं ने हाथ उठाकर सपा सुभासपा गठवन्धन को जिताने के लिए सभी प्रकार की कुर्बानियां देने का ऐलान किया।

Bansdih
बांसडीह में सुभासपा व सपा की संयुक्त रैली

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला  हैं। बांसडीह क्षेत्र जैसा मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे आप लोगो जैसे कार्यकर्ता मिले हैं। आप लोगो के सम्मान में ही मेरा सम्मान है। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा गेट (दरवाजा)कभी बन्द नही होता 24 घण्टे खुला रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात इस समय चिंताजनक है। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जनता के जीवन में महंगाई सुरसा की तरह मुंह बा कर खड़ी है। बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग करते है तो उन्हें लाठियां मिल रही है। किसानों को गाड़ियों से रौंदने वाला आरोपी माननीय बन  कर बैठा है। व्यपारियों की हत्याएं हो रही हैं। सत्ता के कारनामो पर मुंह खोलने वाले अधिकारियों को जबरिया सेवानिवृत्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-सुभासपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में अलग ही इतिहास लिखेगा।

Ballia
पिनैकल टेक्नो स्कूल, बलिया

अरविंद राजभर ने कहा- 2022 में खदेड़ा होगा:

इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने कहा कि आततायी सरकार का 2022 में खदेड़ा होगा। बलिया की गरीब जनता इस बार खदेड़ा करेगी तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नही आएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली मुफ्त चिकित्सा दिया जाएगा। सुभासपा के साथियों जिम्मेदारी आप की है कि एक भी वोट बंटना नहीं चाहिए। उन्होंने बेरोजगार युवकों से अपने-अपने घरों पर सपा- सुभासपा का झण्डा लगाने की अपील की।

इस मौके पर फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने अपने समाज के लोगों से सपा सरकार बनवाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन सुग्रीव राजभर ने किया।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

इस मौके पर गुड्डू मुस्ताक खाँ, राणा सिंह, सुशील पाण्डेय”कान्हजी”, संकल्प सिंह, बिहारी पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, अर्चना विश्वकर्मा, मानती राजभर, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा मिंटू, विजय गुल्लर, लालजी राजभर नागवंशी, ममता राजभर, रविन्द्र सिंह, मानती राजभर, रमेश चंद्र साहनी, प्रेमशंकर वर्मा, मंटु बाबा आशुतोष तिवारी, हैपी पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, अशोक यादव, सज्जाद अनवर आदि रहे।

पासवान
सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान
Patel
डॉ.एचएन सिंह पटेल, सपा, आजमगढ़

 

Previous Post

पूरे प्रदेश में ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ मैराथन प्रतियोगिता कराएगी कांग्रेस, 26 दिसंबर को लखनऊ व झांसी में आयोजन

Next Post

ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का ट्रॉफी पर कब्जा

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
Football

ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का ट्रॉफी पर कब्जा

marathon race

“लड़की हूं लड़ सकती हूं” मैराथन दौड़ को लखनऊ में नहीं मिली मंजूरी, झांसी में 10 हजार लड़कियों ने लिया हिस्सा

कैट

ऑनलाइन प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री एवं जीएसटी की वृद्धि से व्यापारियों में गहरी नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

6 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online