• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

up80.online by up80.online
September 20, 2019
in यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बाढ़ पीड़ित किसानों को तुरंत राहत सामग्री पहुंचाए प्रशासन: अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर, 20 सितंबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को मिर्जापुर जनपद के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित किसानों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को नाव के जरिए जनपद के रैपुरिया, बघेड़ी, बघेड़ा, सहसपुरा, नियामतपुर, पचेवरा, जलालपुर माफी, बगही, बेला इत्यादि बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया और इन इलाकों में बाढ़ की वजह से किसानों की हजारों एकड़ बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया।

यह भी पढ़िये: अध्यक्ष बनते ही अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सामाजिक न्याय की धार कुंद नहीं होने दूंगी”

बता दें कि इन इलाकों में किसानों और बटाईदार किसानों की हजारों एकड़ मूंगफली, मक्का, तिल्ली, बाजरा की फसल बाढ़ की वजह से जलम़ग्न हो गई है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा के दौरान श्रीमती पटेल ने एसडीएम आशुतोष दूबे को निर्देश दिया कि बाढ़ की वजह से बर्बाद हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बटाई पर खेती करने वाले बटाईदार किसानों को भी बर्बाद फसल का मुआवजा देने का निर्देश दिया। श्रीमती पटेल ने प्रदेश के बटाईदार किसानों की बर्बाद फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़िये: रामाशंकर सिंह पटेल या राजेश पटेल, मिर्जापुर के पटेलों का कौन होगा दुलारा ?

लेखपाल के आने की बकायदा मुनादी कराई जाय:

अनुप्रिया पटेल ने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लिए लेखपाल के आने से पहले ग्रामीणों को सूचना दी जाए। इस बाबत सरकार मुनादी कराए। अखबारों के जरिए भी समय पूर्व किसानों को सूचित किया जाए, ताकि पीड़ित किसान ठीक से जानकारी दे सकें।

अनुप्रिया पटेल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, युवा नेता उदय पटेल, डॉ अनिल पटेल, कमलेश सिंह, भगवान दास प्रजापति, कृष्ण मुरारी, धनंजय, इंजीनियर त्रिलोक सिंह, विरेंद्र सिंह, जंगाली सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

Previous Post

रामाशंकर सिंह पटेल या राजेश पटेल, मिर्जापुर के पटेलों का कौन होगा दुलारा ?

Next Post

जगजीवन राम के नाती अंशुल अविजित का दलित नेताओं ने किया स्वागत

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Anshul Avijit, Grandson of Jagjivan Ram

जगजीवन राम के नाती अंशुल अविजित का दलित नेताओं ने किया स्वागत

Anup Patel, State president of Janta Dal (U)

अनूप पटेल जनता दल (यू) के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गयें

By-elections in UP on October 21

यूपी में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा उपचुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online