• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

स्मृति शेष: बच न सकेगी दिल्ली भी अब जयप्रकाश की आंधी से,,,

up80.online by up80.online
October 11, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
JP

संपूर्ण क्रांति के प्रेणता जयप्रकाश नारायण (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अजीत दुबे, नई दिल्ली

‘संसद जाने वाले राही कहना इंदिरा गांधी से

बच न सकेगी दिल्ली भी अब जयप्रकाश की आंधी से।’

-नीरज

मेरा गाँव हरिहरपुर (बलिया) लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल सिताब दियरा के करीब है… नतीजतन अपने बचपन के दिनों में जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व से हम परिचित थे। घर-परिवार के बड़े-बुजुर्ग जेपी की चर्चा करते और हम भी उन चर्चाओं में श्रोता बनकर बैठ जाते। आज जयप्रकाश नारायण जी की जयंती है, ऐसे में उनसे जुड़ी पुरानी स्मृतियों की याद फिर ताजा हो गई है।

मुझे आज भी याद है वह दिन जब दिल्ली के रामलीला मैदान में जेपी की ऐतिहासिक सभा हुई थी। इस सभा में शामिल होने के लिए मैं और मेरे पिता जी अपनी मोटर साइकल पर बैठ कर रामलीला मैदान पहुँचे। अत्याधिक भीड़ थी नतीजतन हमें मोटर साइकल को आगे ले जाने से रोक दिया गया। हम पैदल ही लम्बी दूरी तय कर सभास्थल पर पहुँचे। जेपी एक लम्बे अर्से बाद दिल्ली आए थे। उनको मंच पर देखकर लोगों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। मेरे लिए उस सभा में मौजूद रहना एक बेहद खास अनुभव था।

जेपी
Jai Prakash Narayan (JP) (फाइल फोटो)

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह भी है, जेपी की इस सभा में लोग न पहुँचे इसलिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसी दिन बॉबी फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर किया। बॉबी उस दौर की बेहद चर्चित फिल्म थी।

जेपी से जुड़ी दूसरी घटना का जिक्र भी यहाँ बेहद जरूरी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मैं एक कनिष्ठ अधिकारी के रूप में पदस्थापित था। मुबंई के जसलोक अस्पताल से जेपी को दिल्ली ले कर आया गया था। देश में हुए आम चुनाव का परिणाम आ गया था। जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला था। जेपी की अगवानी में सैकड़ों नवनिर्वाचित सांसद एयरपोर्ट के सेरिमोनियल लाउंज में एकत्र हुए थे। अत्याधिक भीड़ होने की वजह से हॉल में अव्यवस्था फैल गई। इस अव्यवस्था को देखते हुए चंद्रशेखर जी ने कड़ी आवाज में सभी सांसदों को व्यवस्थित रहने का आदेश दिया। कुछ ही पलों के अंदर हॉल में व्यवस्था नजर आने लगी।

वहीं चंद्रेशेखर जी ने जेपी से मेरा परिचय कराया और भोजपुरी में ही कहा- ‘इ अजित दूबे बाड़े आ अपने जिला के हवन।’ चंद्रशेखर जी की यह बात सुनकर जेपी मुस्कुरा कर रह गए।

जयप्रकाश नारायण जी के प्रति मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि और इस महान विभूति को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।

जय जयप्रकाश

बलिया
अजीत दुबे, अध्यक्ष, भोजपुरी समाज दिल्ली

(लेखक भोजपुरी समाज दिल्ली के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत अधिकारी हैं)

Previous Post

आधार कार्ड में त्रुटि की वजह से नहीं मिल रही है पीएम किसान सम्मान निधि, तो ये है उपाय

Next Post

राजाराम पाल का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, सपा में होंगे शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Rajaram Pal

राजाराम पाल का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, सपा में होंगे शामिल

Rajiv Rai

अच्छी सोच वाला व्यक्ति भाजपा में नहीं रह सकता: राजीव राय

martyred

आतंकी हमले में यूपी के सारज सिंह सहित पांच जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

6 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

3 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online