• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

लखीमपुर कांड: 72 घंटे बाद मृत किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी व राहुल गांधी

up80.online by up80.online
October 6, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति, विदेश
0
Lakhimpur incident

लखीमपुर में मृत किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी व प्रियंका गांधी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आज अखिलेश जाएंगे लखीमपुर, मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया तलब

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आखिरकार 72 घंटे बाद योगी सरकार ने प्रियंका गांधी को रिहा करते हुए लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने की अनुमति दी। प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी काफी जद्दोजहद के बाद लखीमपुर खीरी पहुंचे। हालांकि राहुल गांधी दोपहर में ही लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने अपने वाहन में लखीमपुर जाना चाहते थे, जिसे प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी तो राहुल गांधी धरना पर बैठ गए। बाद उन्हें प्रशासन ने मंजूरी दे दी।

राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने लखीमपुर पहुंच कर मृतक किसान लवप्रीत और पत्रकार रजत कश्यप के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन ने राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को केवल 3 लोगों के साथ ही लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी थी। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दीपेंद्र हुड्‌डा भी थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है और न्याय की इस लड़ाई में हर तरीके से मदद करेगी।

बता दें कि रविवार को हुए लखीमपुर कांड के बाद प्रियंका गांधी देर रात लखनऊ पहुंच गई थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें सीतापुर से आगे नहीं बढ़ने दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

Lakhimpur incident
लखीमपुर में पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मिले राहुल गांधी व प्रियंका गांधी

11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद:

उधर, शिवसेना ने प्रियंका गांधी की तारीफ की है। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 11 अक्टूबर को पूरा महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया है।

अमित शाह से मिले अजय मिश्रा टेनी:

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तलब की। अजय मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

आज अखिलेश यादव जाएंगे लखीमपुर:

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव मृत किसानों के परिजनों से मिलने गुरुवार को लखीमपुर जाएंगे। प्रशासन ने एक बार में 5 लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online लखीमपुर: प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मंत्री के बेटे की कार चढ़ी, 8 की मौत

पढ़ते रहिए www.up80.online लखीमपुर कांड के लिए सीएम खट्‌टर व अजय मिश्रा टेनी का विवादित बयान जिम्मेदार: जदयू

Previous Post

लखीमपुर कांड के लिए सीएम खट्‌टर व मंत्री अजय मिश्रा टेनी का विवादित बयान जिम्मेदार: जदयू

Next Post

यूपी चुनाव: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी व वरुण गांधी बाहर

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
BJP

यूपी चुनाव: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी व वरुण गांधी बाहर

Anupriya Patel

मिशन 2022: 200 सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करेगा अपना दल (एस)

Village head

सोनभद्र में नवनिर्वाचित प्रधानों को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु दी गई ट्रेनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

8 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online