• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

लखीमपुर: प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चढ़ी मंत्री के बेटे कार, 4 की मौत

up80.online by up80.online
October 3, 2021
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Farmers

लखीमपुर में किसानों की मौत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

किसान नेता दिल्ली से लखीमपुर के लिए रवाना, अखिलेश यादव ने दी चेतावनी तो प्रियंका गांधी ने कहा- किसान आंदोलन और मजबूत होगा

यूपी80 न्यूज, खीरी/लखनऊ

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पिछले सप्ताह 26 सितंबर को किसानों को दी गई चेतावनी के विरोध में रविवार को लखीमपुर के तिकुनिया के बनवरी गांव में किसान इकट्‌ठा हुए थे। यहां पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आने वाले थे। लेकिन यह विरोध उस समय मातम में बदल गया, जब केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी गई। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि तिकुनिया के बनवीर गांव में धरना दे रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने कार चढ़ा दी, जिससे चार किसानों की मौत हो गई और कई किसान घायल हो गए। इस घटना के बाद किसान उग्र हो गए और मंत्री के बेटे की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया एवं गाड़ी के ड्राईवर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे ड्राईवर की मौत हो गई। इस दौरान मंत्री का बेटा जान बचाकर भाग निकला। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही किसान नेता राकेश टिकैत गाजियाबाद से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं।

farmers
लखीमपुर में विरोध करते किसान

किसानों की मांग:

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, उनके बेटे आशीष मिश्रा, उनके चाचा और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने किसानों पर गोली चलाई, जिसकी वजह से एक किसान की मौत हो गई।

इस घटना में तराई किसान संगठन के नेता और एसके एम नेता तजिंदर सिंह विर्क भी घायल हुए हैं।

किसान नेताओं का कहना है कि लखीमपुर खीरी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के लिए आयोजित जनसभा में किसानों के खिलाफ जारी खुली धमकी के विरोध में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान काला झंडा दिखाने के लिए जमा होने लगे। उपमुख्यमंत्री को वहां उतरने से रोकने के लिए हजारों की संख्या में किसान महाराजा अग्रसेन ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर काले झंडों के साथ क़ाबिज़ हो गए। जैसा कि पहले बताया गया था, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्रा टेनी ने हाल ही में एक जनसभा में किसान नेताओं को खुली धमकी जारी की थी।

Lakhimpur Kheri
लखीमपुर में कई किसान घायल

अखिलेश यादव की चेतावनी:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,

“कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का जुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना की निंदा करते हुए कहा,

“भाजपा देश के किसानों से कितनी नफरत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएंगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।”

Previous Post

आईपीसीए व ईडीएमसी ने ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ की शुरूआत की

Next Post

जुगैल क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या शीघ्र दूर होगी: संजीव गोंड

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
जुगैल

जुगैल क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या शीघ्र दूर होगी: संजीव गोंड

Lakhimpur Kheri

किसानों की मौत पर भाजपा की सहयोगी पार्टी भड़की

Gandhi

लखीमपुर कांड: प्रियंका गांधी गिरफ्तार, लखनऊ एयरपोर्ट पर धरना पर बैठें सीएम भूपेश बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

5 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online