• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 30, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

डॉ.सोनेलाल पटेल के सपने को पूरा करने के लिए ‘अपना दल’ के एकीकरण में जुटी बेटी अनुप्रिया पटेल, मां कृष्णा पटेल को लेना है निर्णय

up80.online by up80.online
September 10, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनुप्रिया पटेल ने माता कृष्णा पटेल Krishna Patel को मंत्री बनाने व पार्टी का आजीवन संरक्षक बनाने का दिया प्रस्ताव

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल Ashish Patel एमएलसी पद से देंगे इस्तीफा!

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

डॉ.सोनेलाल पटेल के सपने को साकार करने के लिए उनकी बेटी एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ‘अपना दल Apna Dal’ परिवार को फिर से एकजुट करने की कवायद में जुट गई हैं। उन्होंने अपनी मां और अपना दल (कमेरावादी) की मुखिया कृष्णा पटेल Krishna Patel को उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपना दल (सोनेलाल) Apna Dal Sonelal कोटे से मंत्री बनाने व पार्टी का आजीवन संरक्षक या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। बशर्ते कि वह अपना दल (कमेरावादी) Apna Dal Kamerawadi का अपना दल (सोनेलाल) में विलय merge कर दें।

Parinirvan Diwas
Anupriya Patel, President, apna Dal (S)

हालांकि अनुप्रिया पटेल की कोशिशों में एक पेंच उनकी बड़ी बहन पल्लवी पटेल व उनके पति पंकज निरंजन की भूमिका को लेकर फंसा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि अनुप्रिया अपनी बहन पल्लवी व उनके पति पंकज निरंजन को साथ रखने के पक्ष में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल ने यहां तक कहा है कि यदि उनकी मां कृष्णा पटेल चाहें तो उनके पति आशीष पटेल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे या फिर कृष्णा पटेल चाहें तो आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पसंद की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Anupriya Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

कांग्रेस से बड़ी पार्टी हो गई है अपना दल (एस):

फिलहाल भारतीय जनता पार्टी व अपना दल एस का गठबंधन है। योगी सरकार में अपना दल एस कोटे से फिलहाल कारागार राज्य मंत्री के तौर पर मात्र एक ही मंत्री जय कुमार सिंह जैकी हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में अपना दल एस के 9 विधायक, 2 सांसद, एक जिला पंचायत अध्यक्ष व 9 ब्लॉक प्रमुख हैं। विधायकों की संख्या के आधार पर वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस से बड़ी पार्टी हो गई है अपना दल (एस)।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रयागराज के सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज कहते हैं कि कृष्णा पटेल जी हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां के साथ-साथ यशकायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी की पत्नी हैं। अत: उनका पूरी पार्टी में सम्मान है। यदि वह हमारी पार्टी को मार्गदर्शन देने के लिए तैयार होती हैं तो पूरी पार्टी उनका हृदय से स्वागत करेगी।

Prayagraj
अनुप्रिया पटेल, प्रयागराज

पल्लवी व उनके पति से क्यों नाराज हैं अनुप्रिया पटेल?

सूत्रों का कहना है कि अनुप्रिया पटेल अपनी बड़ी बहन पल्लवी पटेल व उनके पति से नाराज हैं। इसलिए वह अपना दल (एस) में पल्लवी एवं उनके पति से दूर रहना चाहती हैं। क्योंकि 2015 में अपना दल में विवाद के दौरान पल्लवी ने उनके ऊपर गबन का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि वह मुकदमा खारिज हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि पल्लवी ने विवाद के बाद लगभग सारी पैतृक संपत्ति अपने नाम वसीयत करा ली थी। इसमें अनुप्रिया पटेल व उनकी छोटी बहन अमन को भी कोई हिस्सा नहीं दिया गया। इसलिए अनुप्रिया पटेल अपनी बड़ी बहन एवं उनके पति से दूरी बनाए रखना चाहती हैं।

Apna Dal
union minister Anupriya Patel

1995 में हुई अपना दल की स्थापना:

अनुप्रिया पटेल के पिता डॉ.सोनेलाल पटेल ने 1995 में अपना दल की स्थापना की और कमेरा समाज को जागरूक किया। उन्होंने सामंतवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वर्ष 2009 में उनकी असामयिक निधन के बाद पार्टी की कमान कृष्णा पटेल के हाथों में आ गई और अनुप्रिया पटेल पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनी। लेकिन वर्ष 2016 में पारिवारिक विवाद की वजह से अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की संरक्षक बनी।

पढ़ते रहिए www.up80.online चुनावी मूड में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संगठन में कई चेहरे बदल दिए

Previous Post

भटनी-वाराणसी पैसेंजर व बलिया शाहगंज पैसेंजर की मऊ रेलवे स्टेशन पर संयोजन समाप्त

Next Post

तदर्थ प्रधानाचार्यों ने विनियमितीकरण को लेकर चलाया प्रदेशव्यापी अभियान

up80.online

up80.online

Related Posts

शरबत
यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

June 29, 2025
Yamuna river
अन्य राज्य

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति
देश

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 29, 2025
Next Post
Education

तदर्थ प्रधानाचार्यों ने विनियमितीकरण को लेकर चलाया प्रदेशव्यापी अभियान

Bihar

मुंबई, केरल व तमिलनाडु से बिहार आने वालों की होगी कोरोना जांच

समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान शुरू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

7 days ago
विदेश नीति

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

3 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

5 years ago
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी सहित इन चार महिला नेताओं का प्रदेश में जलवा

बसपा सुप्रीमो ने भतीजे आकाश आनंद को दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

Trending

शरबत
यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

by up80.online
June 29, 2025
0

यूपी80 न्यूज, बेल्थरा रोड बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से...

Yamuna river

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 29, 2025
शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

June 27, 2025
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

June 25, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कानपुर महासम्मेलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!