• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का दूसरा चरण बस्ती से शुरू

up80.online by up80.online
September 8, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Farmers

किसान-नौजवान-पटेल यात्रा , बस्ती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का किया स्वागत

यूपी80 न्यूज, बस्ती

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को बस्ती से प्रारंभ हुआ। बस्ती में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और एमएलसी संतोष यादव सनी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गांधीजी और सरदार पटेल ने किसानों को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी। देश को अंग्रेजों से आजाद कराया। भाजपा सरकार आज उन्हीं किसानों को अपमानित कर रही है। किसानों को बर्बाद कर रही है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गई है। श्री पटेल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों-किसानों को बिजली की सुविधा दी जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के किसानों को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी पिछले महीने 29 अगस्त को “किसान, नौजवान, पटेल यात्रा” का शुभारंभ कर चुकी है। सात चरणों में पूरी होने वाली इस यात्रा का शुभारंभ 29 अगस्त को सीतापुर से हुआ और समापन 31 अक्टूबर को प्रयागराज में समाप्त होगी। समाजवादी पार्टी ने भले ही इस यात्रा को “किसान, नौजवान, पटेल यात्रा” नाम दिया हो, लेकिन यात्रा में उन इलाकों को शामिल किया गया है, जहां पटेल बिरादरी (कुर्मी) की आबादी बहुतायत है।

सात चरणों में होगी यात्रा:

29 अगस्त को सीतापुर के महमूदाबाद से यात्रा का शुभारंभ हुआ। 30 अगस्त को बहराइच, 31 अगस्त को श्रावस्ती, 1 सितंबर को बलरामपुर, 2 सितंबर को गोंडा होते हुए 3 सितंबर को फैजाबाद में किसान नौजवान पटेल यात्रा पहुंची।

द्वितीय चरण:

8 सितंबर को बस्ती, 9 सितंबर सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर महाराजगंज, 11 सितंबर गोरखपुर, 14 सितंबर को संतकबीरनगर पहुंचेगी।

तृतीय चरण:

17 सितंबर को बाराबंकी, 18 सितंबर अंबेडकरनगर, 19 सितंबर सुल्तानपुर, 20 सितंबर अमेठी, 21 सितंबर प्रतापगढ़, 22 सितंबर रायबरेली और 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी।

चतुर्थ चरण:

27 सितंबर को उन्नाव, 28 सितंबर को फरूर्खाबाद, 29 सितंबर कन्नौज एवं 30 सितंबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।

पांचवां चरण:

2 अक्टूबर फतेहपुर, 3 अक्टूबर कौशांबी, 4 अक्टूबर इलाहाबाद, 5 अक्टूबर चित्रकूट, 6 अक्टूबर बांदा,  7 अक्टूबर महोबा, 8 अक्टूबर झांसी, 9 अक्टूबर ललितपुर और 10 अक्टूबर को जालौन पहुंचेगी।

छठां चरण:

17 अक्टूबर हरदोई, 18 अक्टूबर शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर बरेली, 20 अक्टूबर बदायूं, 21 अक्टूबर पीलीभीत और 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी पहुंचेगी।

सातवां चरण:

अंतिम चरण में 25 अक्टूबर को मऊ से शुरू होकर 26 अक्टूबर आजमगढ़, 27 अक्टूबर जौनपुर, 28 अक्टूबर इलाहाबाद, 29 अक्टूबर वाराणसी, 30 अक्टूबर मिर्जापर के पश्चात 31 अक्टूबर को इलाहाबाद में यात्रा का समापन होगा।

Previous Post

पीएम मोदी के करीबी धर्मेंद्र प्रधान बने यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी

Next Post

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड, छात्राओं द्वारा रोटी सेकने का वीडियो वायरल

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Next Post
Ballia

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड, छात्राओं द्वारा रोटी सेकने का वीडियो वायरल

Cleanliness

आपके गांव को मिलेगी स्वच्छता की रैंकिंग, 23 दिसंबर तक होगा सर्वे

Mukhtar Ansari

मऊ सदर से भीम राजभर व मुख्तार अंसारी में होगा मुकाबला! बसपा ने मुख्तार का टिकट काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

5 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

6 days ago
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

3 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

by up80.online
May 5, 2026
0

देश के 21 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार बलिराम सिंह, लखनऊ देश के पांच राज्यों में...

पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online