• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

विवादित पोस्ट के खिलाफ एससी-एसटी छात्र संगठन ने बीएचयू प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

up80.online by up80.online
May 17, 2021
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
संविधान दिवस

भारतीय संविधान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रोफेसर की पोस्ट से एससी-एसटी SC_ST की भावना को ठेस पहुंची है: चंदन सागर Chandan Sagar, अध्यक्ष, एससी, एसटी स्टूडेंट्स प्रोग्राम आर्गेनाइजिंग कमिटी 

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय BHU के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख प्रो.कौशल मिश्र Prof. Kaushal Mishra के विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। एससी, एसटी स्टूडेंट्स प्रोग्राम आर्गेनाइजिंग कमिटी SC_ST Students Program organising Committee के अध्यक्ष चंदन सागर Chandan Sagar ने इस मामले में प्रो.कौशल मिश्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BHU
एससी-एसटी छात्र संगठन ने बीएचयू प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। देशभर के डॉक्टर्स इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहतन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रो.कौशल मिश्र द्वारा डॉक्टर्स की योग्यता पर सवाल उठाने से डॉक्टर्स में गहरी नाराजगी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से बढ़ेगा ओबीसी, एससी-एसटी का प्रतिनिधित्व

ये है मामला:

कांशी हिंदू विश्वविद्यालय के सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रो.कौशल किशोर मिश्र ने अपने फेसबुक अकाउंट से विश्व स्वास्थ्य संगठन का हवाला देते हुए भारत के 60 परसेंट डॉक्टर्स को अयोग्य बताया था। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था- डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत के 60 परसेंट डॉक्टर्स अयोग्य हैं। अब उन्हें कौन बताए कि यहां डॉक्टर योग्यता से नहीं, बाबा साहब के संविधान की वजह से बनते हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर प्रो.कौशल मिश्र ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया।

छात्र संगठनों ने किया विरोध:

बीएचयू प्रो.कौशल किशोर मिश्र की फेसबुक पोस्ट के खिलाफ एससी-एसटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के अध्यक्ष चंदन सागर ने ट्विटर के जरिए वाराणसी पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच एसीपी भेलूपुर को सौंपी गई है।

चंदन सागर ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा है कि बीएचयू के प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र ने बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर का अपमान किया है और संविधान के प्रावधान आरक्षण का दुष्प्रचार करते हुए डॉक्टर समुदाय का भी अपमान किया है।

चंदन सागर ने यह भी कहा है कि बाबा साहब का नाम लेकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को प्रदान किए जा रहे संवैधानिक आरक्षण के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करके जातीय दुर्भावना और द्वेष फैलाया जा रहा है, जिससे समाज में जातीय घृणा और अराजकता फैले। प्रो.मिश्र की पोस्ट से एससी-एसटी की भावना को ठेस पहुंची है।

पढ़ते रहिए www.up80.online एससी-एसटी एक्ट की ये 20 बातें जरूर जानें

Previous Post

मास्क न लगाने पर सपा विधायक इरफान सोलंकी का 1000 रुपए का हुआ चालान

Next Post

सराहनीय पहल: अनाथ बच्चों की देखरेख के लिए टास्क फोर्स का गठन

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
Covid19

सराहनीय पहल: अनाथ बच्चों की देखरेख के लिए टास्क फोर्स का गठन

inc

पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले शिक्षामित्रों व रसोइयों को शिक्षकों के समान अनुदान दिया जाए: लल्लू

Wrestler

ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान पर एक लाख का इनाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

17 hours ago
aap

फिल्म अभिनेत्री पायस पंडित बनी आप की प्रदेश प्रवक्ता

6 years ago
Hemant Patel

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online