• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सपा में आते ही रामप्रसाद चौधरी ने कहा,”अंतिम सांस तक लाल टोपी के लिए संघर्ष करूंगा”

up80.online by up80.online
January 20, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Ramprasad Chaudhary

सपा में शामिल हुए रामप्रसाद चौधरी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अखिलेश यादव ने कहा,”शुरूआती दिनों में रामप्रसाद चौधरी जी ने नेताजी को मजबूत किया था”

लखनऊ, 20 जनवरी

बसपा के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे रामप्रसाद चौधरी ने सोमवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर 5 पूर्व विधायक, 7 जिला पंचायत सदस्य, 17 पूर्व जिला पंचायत, 7 पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सैकड़ों प्रधान व बीडीसी सदस्यों  ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के सहयोग से वह लोकसभा के अंदर पहुंचे, लेकिन बीच में गुमराह होने की वजह से उनसे दूर हो गए थे। रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि अंतिम सांस तक वह समाजवादी पार्टी की लाल टोपी के लिए संघर्ष करूंगा। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बस्ती व आसपास के इलाकों से सुबह में जब रामप्रसाद चौधरी व उनके समर्थक वाहन से लखनऊ के लिए चलें, तो बीजेपी के लोगों को समझ में नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामप्रसाद चौधरी जी ने शुरू के दिनों में नेताजी को मजबूत किया था और आज फिर वह हमारे साथ आ गए हैं। नए साल में यह अच्छा संदेश है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने किसानों को उनकी आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया, हमने बहुत समझाया, लेकिन किसान भाईयों ने बीजेपी पर भरोसा किया। आज राज्य और केंद्र में सरकारें तो उनकी बन गई, लेकिन किसानों को क्या मिला। उन्होंने कहा कि पहले नोट के लिए लाइन लगवाया और अब कागज के लिए लाइन में लगा दिया।

कांग्रेस ने नहीं होने दिया जातीय जनगणना:

अखिलेश यादव ने कहा कि हम पहले भी चाहते थें कि जातीय जनगणना हो, लेकिन कांग्रेस ने जातीय जनगणना नहीं होने दिया और अब बीजेपी के लोग जातीय जनगणना नहीं करा रहे हैं।

Ramprasad Chaudhary
सपा में शामिल हुए रामप्रसाद चौधरी

सीएम बाबा केवल नाम बदलना जानते हैं:

अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री बहुत अच्छे हैं, वह केवल नाम बदलना जानते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या घाघरा से सरयू करने अथवा 100 नंबर से 112 करने से कुछ बदला क्या?

20 सीटों पर सीधा पड़ेगा असर:

रामप्रसाद चौधरी के सपा में शामिल होने के दौरान सोमवार को सपा मुख्यालय से लेकर वीवीआईपी चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई।

राम प्रसाद चौधरी बस्ती के कप्तानगंज से पांच बार विधायक रह चुके हैं। खलीलाबाद से सांसद भी चुने गए। वर्ष 2009 में इनका भतीजा अरविंद चौधरी बस्ती से सांसद चुना गया। तराई क्षेत्र के बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के अलावा गोंडा व गोरखपुर मंडल में भी इनकी अच्छी पकड़ है। चुनाव के समय इन जनपदों में इनकी अपील का अच्छा असर होता है।

Previous Post

दिल्ली में भी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन, जेडीयू को मिलेंगी ये दो सीट

Next Post

सीएए के खिलाफ धरने में शामिल हुईं अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
Tina Yadav

सीएए के खिलाफ धरने में शामिल हुईं अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव

delhi election 2020

दिल्ली चुनाव 2020: बीजेपी से अकाली दल हटा तो जेडीयू और एलजेपी साथ आए

Karpuri Thakur

प्रदेश भर में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाएगा अपना दल (एस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online