• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

प्रतापगढ़ सदर सीट अपना दल (एस) को देना भाजपा की मजबूरी

up80.online by up80.online
September 2, 2019
in यूपी, राजनीति
0
MP of Mirzapur, Anupriya Patel

प्रतापगढ़ सदर सीट अपना दल (एस) को देना भाजपा की मजबूरी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बसपा उम्मीदवार रणजीत पटेल को एकमात्र अपना दल (एस) का उम्मीदवार ही दे सकता है टक्कर

लखनऊ, 2 सितंबर

बहुजन समाज पार्टी ने प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से पूर्व पीसीएस अधिकारी रणजीत पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। पटेल बाहुल्य इस सीट पर बसपा द्वारा पटेल समाज के जमीनी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर यहां राजनैतिक समीकरण तेजी से बदलने लगा है। कल तक यहां पर अपनी दावेदारी कर रही भाजपा के सामने अब इसे सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को देना मजबूरी हो गई है।

बता दें कि प्रतापगढ़ एक सामंतवादी जिला है। यहां पर एक मात्र पार्टी अपना दल (एस) ने सामंतवाद को टक्कर देने में सफल हुई। पार्टी ने यहां पर 2014 के संसदीय चुनाव में जीत भी हासिल की। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2017 में यहां के दो विधानसभा सीटों पर भी कब्जा की। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) के विधायक संगम लाल गुप्ता ने भाजपा के चुनाव चिन्ह् पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। संगल लाल गुप्ता के सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में यह सीट भी शामिल है।

यह भी पढ़िये: लालजी वर्मा की बेटी डॉ.छाया वर्मा जलालपुर से चुनाव लड़ेंगी

दोनों पार्टियों के रिश्ते तल्ख :

लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से भारी मतों से जीत हासिल करने के बावजूद अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया और न ही योगी कैबिनेट के विस्तार में अपना दल (एस) के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को शामिल किया गया। सहयोगी दल के इन दोनों नेताओं के भाजपा सरकार में शामिल न किए जाने से अपना दल (एस) के कार्यकत्र्ताओं में गहरी नाराजगी है।

नाराजगी का आलम यह है कि यदि प्रतापगढ़ सदर सीट अपना दल (एस) को नहीं मिलती है, तो यहां पर भाजपा की करारी हार हो सकती है। यहां के पटेल मतदाता एकजुट होकर बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जा सकते हैं, जिसकी वजह से भाजपा की चुनावी गणित बिगड़ सकती है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश में बहुमत के बावजूद भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

यह भी पढ़िये: सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की चाभी है आपका वोट: अनुप्रिया पटेल

रणजीत पटेल की पत्नी बसपा विधायक हैं:

प्रतापगढ़ सदर के बसपा प्रत्याशी रणजीत पटेल मूलत: जौनपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी सुषमा पटेल जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर से बसपा की विधायक हैं। सुषमा पटेल की छवि साफ एवं तेज-तर्रार महिला की है। क्षेत्र में लोकल समस्याओं एवं निचले तबके के अधिकारों के लिए सुषमा पटेल आए दिन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती हैं। चूंकि प्रतापगढ़ और जौनपुर दोनों जिला सटे हुए हैं। ऐसे में सुषमा पटेल प्रतापगढ़ के निचले तबके में भी लोकप्रिय हैं।

अत: इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए अब भाजपा की मजबूरी है कि यह सीट अपना दल (एस) के खाते में दे दी जाय। वैसे भी फिलहाल उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कद का कोई पटेल नेता नहीं है।

यह भी पढ़िये: सपा के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल ने भी भंग की प्रदेश इकाई

Previous Post

स्कूली बच्चों को ‘रोटी- नमक’ परोसे जाने वाली खबर उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
इकबाल अंसारी, बाबरी मस्जिद के पक्षकार, अयोध्या

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला

Jai Bhim scholarship scheme

दिल्ली में हर जाति के गरीब छात्र का सुधरेगा भविष्य

बिजली बिल

किसान, व्यापारी, शहरी सबको बिजली का झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online