• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

गोरखपुर मंडल: ठाकुर-ब्राह्मण के खेल में पिछड़ गये कुर्मी मल्ल-सैंथवार

up80.online by up80.online
February 5, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
patel

गोरखपुर मंडल के पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र देने वाले मल्ल-सैंथवार कुर्मियों को सत्ता में किया गया नजरअंदाज

गोरखपुर मंडल, 25 जनवरी

दुनिया को जिन्होंने सबसे पहले लोकतंत्र दिया, जिन्होंने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाया। आज वही समाज सत्ता की मुख्य धारा से कट गया है। हम बात कर रहे हैं पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल की। जहां पर ठाकुरों के सामने ब्राह्मणों को खुश करने के चक्कर में यहां की बहुसंख्यक आबादी मल्ल सैंथवार कुर्मियों (पटेल) सहित पूरे पिछड़ा समाज को नजरअंदाज कर दिया गया है। हालात यह है कि गोरखपुर मंडल में पटेल समाज की हिस्सेदारी शून्य व निषाद समाज को सत्ता में भागीदारी के तौर पर मात्र एक राज्यमंत्री मिला है।

बता दें कि गोरखुपर मंडल में चार जिले आते हैं। गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर व देवरिया। इनके अंतर्गत छह संसदीय क्षेत्र स्थित हैं: गोरखपुर, महाराजगंज, बांसगांव, देवरिया, कुशीनगर व सलेमपुर।

कुर्मि व निषाद बहुल गोरखपुर मंडल:

गोरखपुर मंडल में सर्वाधिक 4 लाख से ज्यादा पटेल समाज महाराजगंज में है। इसके अलावा गोरखपुर जनपद (दो संसदीय क्षेत्र गोरखपुर व बांसगांव) में भी समाज की संख्या 3 लाख के करीब है। कुशीनगर में 3 लाख से ज्यादा व देवरिया जनपद में 2 लाख के करीब पटेल समाज है।

इसके अलावा गोरखपुर में सबसे ज्यादा निषाद समाज की आबादी 4.50 लाख से ज्यादा है। गोरखपुर के अलावा महाराजगंज जनपद में भी इस सामाज की अच्छी खासी आबादी है। इसी तरह देवरिया व कुशीनगर जनपद में यादव समाज की अच्छी आबादी है। देवरिया व कुशीनगर में कुशवाहा समाज भी अच्छी तादाद में है।

Gorakhpur
Dr HN Patel, Ramrati Hospital

संसद में भागीदारी:

फिलहाल केवल महाराजगंज से पटेल सांसद, सलेमपुर से कुशवाहा और बांसगांव सुरक्षित सीट से अनुसूचित जाति का सांसद है। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर से बीजेपी के ब्राह्मण सांसद हैं।

योगी सरकार में पिछड़ा समाज से आने वाले देवरिया के रुद्रपुर से विधायक जयप्रकाश निषाद व महाराजगंज के रहने वाले राधेश्याम सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा बसपा छोड़कर अपनी टीम के साथ बीजेपी में शामिल होने वाले कुशीनगर के पडरौना से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हालांकि यहां से बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी का भी अच्छा जनाधार है।

यह  भी पढ़िए: आजमगढ़ मंडल के पटेलों का कौन खेवनहार

केवल ठाकुर बनाम ब्राह्मण की राजनीति :

जब यहां से योगी आदित्यनाथ को सूबे का मुखिया बनाया गया तो ब्राह्मणों को बैलेंस करने के लिए शिवप्रताप शुक्ला को राज्यसभा सांसद के जरिए केंद्र में मंत्री बनाया गया। हालांकि मोदी 2.0 में उन्हें जगह नहीं दी गई। लेकिन पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज को खुश करने के लिए देवरिया के पूर्व सांसद कलराज मिश्रा को राजस्थान का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जनपद के सतीश द्विवेदी को शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई। देवरिया के सूर्यप्रताप शाही को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

महाराजगंज जनपद के रहने वाले एवं सामाजिक चिंतक एडवोकेट नंद किशोर पटेल कहते हैं कि बीजेपी सरकार में गोरखपुर मंडल में ठाकुर बनाम ब्राह्मण के खेल में पिछड़ों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। महाराजगंज निवासी पंकज चौधरी छठी बार सांसद बने हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया गया। कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में समाज को पूरी तरह से बीजेपी भूल गई है। गोरखपुर में सर्वाधिक आबादी निषाद समाज की है, लेकिन इस समाज को भी कुछ नहीं मिला।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं। हालांकि वह संत हैं, लेकिन सामाजिक तौर पर उन्हें ठाकुर ही माना जाता है। गोरक्षपीठ पर पिछले लंबे समय से ठाकुर समुदाय के संत बनाए जाने से यहां पर ब्राह्मण बनाम ठाकुर वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से है।

यह भी पढ़िए: योगीराज में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ वादा-खिलाफी

मल्ल-सैंथवार कुर्मि समाज से उभरे नेता:

महाराजगंज से पंकज चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल,

गोरखपुर से स्व. अक्षयबर सिंह, स्व.केदारनाथ सिंह, महेंद्र पाल सिंह

कुशीनगर से रामधारी शास्त्री, अंबिका सिंह, विश्वनाथ सिंह। हालांकि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह इसी क्षेत्र से आते हैं, लेकिन उनकी पहचान कुर्मि की बजाय ठाकुर के तौर पर है। आरपीएन सिंह भले ही कुर्मि समाज से आते हैं, लेकिन कभी भी उन्हें कुर्मि समाज के मंच पर नहीं देखा गया, यह दीगर बात है कि कांग्रेस सरकार में उनके मंत्री बनने पर नोएडा में राजपूत समाज ने उनका स्वागत किया था।

देवरिया से स्व चंद्रबली सिंह, नंदकिशोर सिंह, स्व देवी प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद जन्मेजय सिंह,

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

समाज की एकजुटता का अभाव:

मऊ निवासी एवं गोरखपुर में व्यवसायी सत्यानंद सिंह कहते हैं कि इस क्षेत्र में अभी भी जमीन पर गोत्र को लेकर कुर्मि समाज एकजुट नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा उसे राजनैतिक तौर पर झेलना पड़ रहा है। हालांकि शिक्षा के साथ-साथ लोगों में जागरूकता आ रही है और एकजुट हो रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सैंथवार-मल्ल कुर्मि समाज की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। निषाद पार्टी के साथ-साथ अपना दल एस को भी यहां पर लोग गंभीरता से ले रहे हैं।

Previous Post

बिहार के प्रत्येक ग्राम पंचायत में माध्यमिक स्कूल

Next Post

राम मंदिर निर्माण में दलित समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Ayodhya

राम मंदिर निर्माण में दलित समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

parliament

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का हो गठन: अनुप्रिया पटेल  

डकैत ददुआ

बागी ददुआ के जीवन पर बनी फिल्म ‘तानाशाह’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online