• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, आरसीपी सिंह, अनुप्रिया पटेल, लल्लन सिंह होंगे शामिल

up80.online by up80.online
January 3, 2020
in बड़ी खबर, यूपी
0
Modi 2.0 expansion discussion

मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह, अनुप्रिया पटेल, लल्लन सिंह हो सकते हैं शामिल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मकर संक्रांति के बाद कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

नई दिल्ली, 3 जनवरी

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू, अपना दल (एस), अन्नाद्रमुक को शामिल करने की चर्चा है। फिलहाल मोदी मंत्रिमंडल में केवल लोक जनशक्ति पार्टी और अकाली दल के सांसद ही शामिल हैं।

पहले दिसंबर में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा थी, लेकिन खरमास की वजह से इसे टाल दिया गया। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र, हरियाणा (हार के बाद जेजेपी के साथ गठबंधन की सरकार) और झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की वजह से भाजपा बैकफुट पर है। पार्टी अब अपने सहयोगियों को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है। इसके पूर्व दिसंबर में आयोजित काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी कर चुके हैं। पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे न उतरने वाले मंत्रियों की छुट्‌टी भी की जा सकती है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारी कम की जा सकती है। दक्षिण भारत में पांव फैलाने के लिए भाजपा इस बार अन्नाद्रमुक को भी मंत्रिमंडल में शामिल करेगी।

जेडीयू को लेकर चर्चा तेज:

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। पिछले दिनों जेडीयू से संबंधों में आई खटास को मिटाने के लिए मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की चर्चा है।

जेडीयू से इन्हें शामिल करने की चर्चा:

आरसीपी सिंह, लल्लन सिंह एवं एक कुशवाहा समाज से।

आरसीपी सिंह और लल्लन सिंह दोनों जेडीयू के कद्दावर नेता हैं और नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। आरसीपी सिंह कुर्मि जाति से और लल्लन सिंह भूमिहार समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा कुशवाहा समाज से भी एक व्यक्ति को मंत्रिमंडल में जगह देने की चर्चा है। चूंकि नीतीश कुमार खुद कुर्मि जाति से आते हैं, इसके अलावा भूमिहार एवं कुशवाहा समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ है। इसलिए वोट बैंक को सहेजने के लिए इस समाज से मंत्री बनाने की चर्चा है। कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने की वजह से कुशवाहा समाज के वोट को सहेजने के लिए इस समाज के एक व्यक्ति को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

अनुप्रिया पटेल फिर होंगी शामिल:

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से बदलाव आया है। उपुचनाव में सपा के तेजी से उभरने और प्रियंका गांधी के प्रदेश में सक्रिय होने से भाजपा में इन दिनों मंथन का दौर चल रहा है। प्रदेश में भाजपा को सपा, बसपा और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। अगले दो साल में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रदेश में सुहलदेव भारत समाज पार्टी के अलग होने के बाद भाजपा की एकमात्र सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) है। लेकिन मोदी 2.0 में अनुप्रिया पटेल को शामिल न किए जाने से पटेल (कुर्मि) समाज में काफी नाराजगी है। ऐसे में अनुप्रिया पटेल को भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

यह भी पढ़िए: राजनाथ सिंह ने कहा था, “अनुप्रिया पटेल का बढ़ेगा कद”

यह भी पढ़िए: सहयोगी दल साथ होते तो झारखंड में सत्ता में होती बीजेपी

यह भी पढ़िए: आजसू की दूरी ने बीजेपी की लूटिया डुबाई, सीएम रघुबर दास सहित पांच मंत्री हार गए

Previous Post

अपना दल (एस) ने पूरे प्रदेश में मनाई माता सावित्रीबाई फुले जयंती

Next Post

बटाईदार किसानों को मिलेगा बीमा योजना का लाभ, अनुप्रिया पटेल ने जताया आभार

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
बटाईदार

बटाईदार किसानों को मिलेगा बीमा योजना का लाभ, अनुप्रिया पटेल ने जताया आभार

Ram Prasad Chaudhary

साइकिल पर सवार हो सकते हैं पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी

UP politics

बूझो तो जाने: कौन सी करवट लेंगे वर्मा जी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online