• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

भगवान बुद्ध के संदेशों पर आधारित है ‘भारतीय संविधान’

up80.online by up80.online
November 25, 2019
in देश
0
संविधान दिवस

भारतीय संविधान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

संविधान में भगवान राम, कृष्ण, नटराज के अलावा मुगल बादशाह अकबर की खुबसूरत तस्वीर भी है

नई दिल्ली, 25 नवंबर

हमारा भारतीय संविधान मूलत: बौद्ध दर्शन के आदर्शों पर आधारित है, जिसमें मानव-मानव के बीच समानता, भ्रातृत्व और सामाजिक न्याय का सामंजस्य दिखता है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर ने संविधान सभा में अपने अंतिम भाषण के दौरान कहा था कि हमारे लोकतंत्र की जड़ें सदियों गहरी और पुरानी हैं।  इस दौरान बाबा साहब ने भगवान बुद्ध की परंपरा का उदाहरण दिया था।

बाबा साहब ने कहा था कि भारत में संसदीय प्रणाली की जानकारी मौजूद थी। यह प्रणाली बौद्ध भिक्षु संघों द्वारा व्यवहार में लायी जाती थीं। भिक्षु संघों ने इनका प्रयोग उस समय की राजनीतिक सभाओं से सीखा था। बौद्ध संघों में प्रस्ताव, संकल्प, कोरम, सचेतक, मतगणना, निंदा प्रस्ताव आदि के नियम थे। बता दें कि बौद्ध दर्शन के मूल में एक क्रांतिकारी चेतना है, जिसने पूरी मानवता को अभिभूत कर दिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने दो साल पहले नागपुर में एक समारोह के दौरान यह जानकारी दी थी।

यह भी पढ़िए: शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

संविधान में राम, कृष्ण, नटराज भी हैं:

भारतीय संविधान में भगवान बुद्ध के अलावा भगवान राम, कृष्ण और नटराज की खुबसूरत तस्वीरें उकेरी गई हैं। भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देते हुए दिखाया गया है। सिखों के 10वें गुरू गोविंद सिंह की तस्वीर भी दर्शायी गई है। मुगल बादशाह अकबर और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की भी तस्वीर है। संविधान में 1857 की क्रांति की नायिका लक्ष्मीबाई को भी जगह दी गई है। पवित्र नदी गंगा मैया और भगीरथ की तस्वीर भी है।

भारतीय संविधान, एक नजर:

संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन संविधान के मसौदे को अपनाया गया था।

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।

संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें 207 सदस्यों ने शिरकत की थी।

संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ.बीआर अम्बेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।

जनवरी 1948 में संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया।

4 नवंबर 1948 से चर्चा शुरू हुई और 32 दिनों तक चली थी। इस दौरान 7635 संशोधन प्रस्तावित किए गए, इनमें से 2473 पर विस्तार से चर्चा हुई।

24 जनवरी 1950 को 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए। तत्पश्चात 26 जनवरी को इसे लागू कर दिया गया।

यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें दुनिया के अधिकांश देशों की अच्छाइयों को शामिल किया गया है।

भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं।

यह हस्तलिखित संविधान है। इसमें 48 आर्टिकल हैं।

भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

भारतीय संविधान की मूल प्रति हिन्दी एवं अंग्रेजी में हस्तलिखित और कॉलीग्राफ्ड है।

संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने 6 महीने में लिखा था

भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से सजाया गया है। आचार्य नंदलाल बोस ने इसे सजाया है।

संविधान को भारतीय संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे केस में रखा गया है।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

Previous Post

कांग्रेस को अलविदा कहने की तैयारी में ज्योतिरादित्य सिंधिया!

Next Post

मराठा टाइगर अभी जिंदा है,,,

up80.online

up80.online

Related Posts

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
Maratha

मराठा टाइगर अभी जिंदा है,,,

bjp

बड़े बे-आबरू होकर ‘सरकार’ से हम निकले,,

Apna Dal (S)

वीरांगना ऊदा देवी पासी के नाम पर हो प्रदेश का विश्वविद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online