• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

घूरा राम व फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद ने हाथी छोड़कर साइकिल पर सवार हुए

up80.online by up80.online
August 26, 2019
in यूपी, राजनीति
0
पंचायत चुनाव

पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता घूरा राम और फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद ने सपा में ज्वाइन की

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

घूरा राम ने कहा, “जल्द ही बलिया की बसपा की पूरी टीम सपा में ‘शामिल होगी” 

लखनऊ, 26 जून

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के जमीनी नेता घूरा राम ने सोमवार को हाथी छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में घूरा राम ने अपने समर्थकों संग सपा में शामिल हुए। इस मौके पर फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। इस अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, बलिया निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी, बलिया सदर से पूर्व महिला विधायक मंजू सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

घूरा राम पिछले कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी से नाराज चल रहे थे। लोकसभा चुनाव में उन्हें आजमगढ़ के लालगंज संसदीय क्षेत्र से बसपा ने उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर घूरा राम का टिकट काट दिया गया। इस दौरान उनपर अनुशासनहीनता का आरोप भी लगा।

यह भी पढ़िये: जम्मू- कश्मीर में अनुच्छेद 370 के पक्ष में नहीं थे बाबा साहब: मायावती

मूलरूप से बलिया जनपद के रहने वाले घूरा राम ने राजनीतिक करियर की शुरूआत टीडी कॉलेज, बलिया से छात्रसंघ अध्यक्ष के तौर पर की। 1990 से 1998 तक बीएसपी बलिया के जिलाध्यक्ष रहें और 1993 में रसड़ा से विधायक चुने गए। 1995 में बसपा सुप्रीमो मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर घूरा राम को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया।

इस मौके पर घूरा राम ने कहा कि वह जल्द ही बलिया के सभी बसपा पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी में शामिल कराएंगे।

यह भी पढ़िये: सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देगा अपना दल (एस)

अंबिका चौधरी के सपा में शामिल होने की अफवाह:

उधर, सोमवार को बसपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी के भी सपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। लेकिन अंबिका चौधरी ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे शरारतपूर्ण करार दिया है।

बलिया जनपद के पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार एवं जनपद के पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप हेमकर का कहना है कि मायावती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे घूरा राम को अपने पाले में लाकर सपा ने दलित मतों की सेंधमारी शुरू कर दी है। घूरा राम बलिया जिले में मजबूत दलित नेता माने जाते हैं। दलितों में उनकी मजबूत पकड़ है। घूरा राम के पाला बदल से बसपा को झटका लगना तय माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने हमेशा दलितों के स्वाभिमान की लड़ाई मजबूती से लड़ा है।

 

Previous Post

  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के पक्ष में नहीं थे बाबा साहब: मायावती

Next Post

मां के जन्मदिन पर पीवी सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतकर दिया अनोखा उपहार

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
विश्व चैंपियनशिप विजेता पीवी सिंधू

मां के जन्मदिन पर पीवी सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतकर दिया अनोखा उपहार

Anupriya Patel

छात्रों के लिए रोल मॉडल हैं प्रिंस कुमार व अर्जुन सोनकर: अनुप्रिया पटेल

ममतामयी आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल के पदभार ग्रहण करने के बाद बदलने लगी सूबे की फिजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online