• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: शंकराचार्य

श्रद्धालु के लिए ग्राउंड जीरो पर पुख्ता इंतजाम नहीं

up80.online by up80.online
January 31, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
महाकुंभ

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष से लेकर संतों के निशाने पर भी आ गई है। सियासी दलों के बाद अब संतों और महंतों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि मौजूदा सरकार को सत्ता में रहने का अब नैतिक अधिकार नहीं है। भगदड़ की घटना ने सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी है। अधिकारी महाकुंभ में 40 करोड़ और मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का दावा पहले ही कर रहे थे। इस हिसाब से उन्हें व्यापक तैयारी करके रखनी चाहिए थी।

महाकुंभ भगदड़
महाकुंभ भगदड़

शंकराचार्य ने कहा कि महाकुंभ में हुई यह घटना बताती है कि तैयारी पूरी नहीं थी और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने योगी सरकार को नसीहत दी कि अगर हमारे घर के किसी समारोह में 1000 लोगों की व्यवस्था है तो फिर हमें वहां 5000 लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। महाकुंभ में यही हुआ।

yogi
पीएम मोदी व सीएम योगी

शंकराचार्य ने कहा कि व्यवस्थाओं के बेहतर दावे की जानकारी पाकर श्रद्धालु यहां पर आ गए, लेकिन ग्राउंड जीरो पर उनके लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मौतों का आंकड़ा 17 घंटे तक गुप्त रखने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी समेत सभी सरकारी मंत्री व अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना की सही जानकारी नहीं देकर लोगों से सिर्फ अफवाहों पर ध्यान नहीं दिए जाने की अपील की जा रही थी। ऐसे में उनके जैसे धर्माचार्य को इस घटना की जानकारी ही नहीं हुई। सही समय पर घटना की जानकारी मिलती तो वह लोग परंपराओं का पालन करते हुए मृतक आत्माओं को श्रद्धांजलि देते और एक दिन का उपवास रखते। तमाम लोग फोन पर संपर्क कर अपने लोगों के लापता होने और कोई जानकारी नहीं मिलने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा सरकार की बहुत बड़ी विफलता है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया। सरकार को खुद ही हट जाना चाहिए या फिर जिम्मेदार लोगों को इस मामले में दखल देना चाहिए। इस घटना ने सनातनियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि आने वाले दिनों में रोजाना लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। अगर इस घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में इससे बड़ी घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मामले में बेहद सख्त कार्रवाई जरूरी है।

पढ़ते रहिए: महाकुंभ में भगदड़ के बाद पांच बड़े बदलाव, पूरा मेला क्षेत्र “नो व्हिकल जोन” घोषित

कृपया इस वीडियो को देखिए: महाकुंभ में भगदड़, कई श्रद्धालु हताहत, पीएम मोदी व सीएम योगी ने की ये अपील

Previous Post

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में बनेगा संग्रहालय: दयाशंकर सिंह

Next Post

बीजेपी प्रत्याशी के लिए सपा का बागी एमएलए मांग रहा वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
Milkipur

बीजेपी प्रत्याशी के लिए सपा का बागी एमएलए मांग रहा वोट

AK

चुनाव से महज 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

अमन जायसवाल

दिवंगत टीवी कलाकार अमन जायसवाल को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस शगुन सिंह

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

2 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

1 day ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

5 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

by up80.online
February 24, 2026
0

पहले दिन ही 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन केके वर्मा, लखनऊ/सिंगापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व...

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online