यूपी80 न्यूज़, लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम तेजी से उछल रहा है। इस फैसले में आरएसएस की भूमिका अहम मानी जा रही है।
2017 में जब योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब संघ की सहमति निर्णायक रही थी। अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की चर्चा के बीच संघ की राय बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में लगभग एक घंटे तक बैठक हुई, अटकलों को बल मिला है। संघ की प्रतिनिधि सभा 21 तारीख को बेंगलुरु में होने जा रही है, जहां इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार संघ योगी को पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा मानता है और उनके नेतृत्व में भाजपा को चुनावों में लाभ मिल सकता है।

