• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाराबंकी सदर: सपा विधायक सुरेश यादव को कौन देगा टक्कर? चौक-चौराहों पर लगने लगें संभावित चेहरों की होर्डिंग्स

up80.online by up80.online
November 18, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Barabanki

बेनी प्रसाद वर्मा (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यहां के मतदाताओं को बेनी बाबू की कमी महसूस होगी; भाजपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल (एस) सहित हर दल से पटेल चेहरों की होड़

डॉ राजेश वर्मा, बाराबंकी

दिग्गज समाजवादी नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के गढ़ बाराबंकी में इस बार सदर से सपा विधायक सुरेश यादव को टक्कर देने के लिए हर दल से पटेल उम्मीदवार टिकट की जुगत में लगे हैं। चाहे भाजपा हो या बसपा अथवा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस), इन सभी दलों से टिकट के लिए पटेल समाज के युवा चेहरे कोशिश कर रहे हैं।

MLA
MLA Suresh Yadav

बता दें कि कुर्मी बाहुल्य बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की धमक रहती थी। लेकिन डेढ़ साल पहले कोरोना काल में उनके निधन के बाद बाराबंकी में पीएल पूनिया के अलावा कोई अन्य बड़ा चेहरा नजर नहीं आता है। यहां की ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव में बेनी प्रसाद वर्मा की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। लेकिन इस बार चुनाव में उनकी कमी खलेगी।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

सदर से सपा विधायक सुरेश यादव तीसरी बार चुनावी दंगल में उतरेंगे। उनके खिलाफ पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा के भाई सुरेंद्र सिंह वर्मा एक बार फिर ताल ठोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भाजपा से सुरेंद्र सिंह वर्मा के अलावा अलका पटेल, हरगोविंद सिंह व देवा ब्लॉक से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव भी कोशिश कर रहे हैं।

Barabanki
अपना दल (एस) के विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट कुलदीप वर्मा

इनके अलावा भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) से एडवोकेट कुलदीप वर्मा की होर्डिंग-बैनर बड़े पैमाने पर दिख रहे हैं। अर्थात हाईकोर्ट के वकील कुलदीप वर्मा भी गठबंधन के तहत टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

bjp
Prashant Singh Patel, BJP

उधर, बसपा से जनपद के वरिष्ठ आई सर्जन डॉ.विवेक सिंह वर्मा भी टिकट की लाइन में खड़े हैं। जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से लेकर चौक-चौराहों पर डॉ.विवेक सिंह के होर्डिंग-बैनर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से राजेंद्र वर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि ये तमाम चेहरे आगामी विधानसभा चुनाव में सुरेश यादव के सामने टिकट पाने में सफल हो पाते हैं अथवा शीर्ष नेतृत्व किसी अन्य चेहरे को सपा प्रत्याशी के खिलाफ उतारता है। इसके अलावा यह भी देखना है कि बेनी बाबू के निधन के बाद यहां के कुर्मी मतदाता किस दल की चुनावी नैया पार लगाता है।

बाराबंकी

अर्बन लिंक मैगजीन के सीईओ एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राजेश वर्मा

Previous Post

पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन, तीन साल पहले आजमगढ़ में किया था शिलान्यास

Next Post

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण की रोकथाम हेतु सभी प्रकार के निर्माण पर 4 दिनों तक रोक

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
CM Yogi

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण की रोकथाम हेतु सभी प्रकार के निर्माण पर 4 दिनों तक रोक

BJP

सपा के वफादार रहे गुर्जर नेता नरेंद्र भाटी, रविशंकर सिंह पप्पू सहित 4 एमएलसी भाजपा में शामिल

SP

इन तस्वीरों के जरिए अखिलेश यादव की लोकप्रियता का अनुमान लगाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online