बलिराम सिंह, लखनऊ
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सर्विसेज एक्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। बीएचयू की गोल्ड मेडलिस्ट रही शक्ति दुबे ने सिविल सर्विसेज एक्जाम टॉप किया है। बलिया के बैरिया तहसील के वाजिदपुर (रामपुर) गांव की शक्ति दुबे ने बीएचयू से सत्र 2016-18 में बायो केमिस्ट्री में पीजी किया है। यहां पर 2018 में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। शक्ति दुबे के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। इस सफलता पर शक्ति दुबे के गांव में भी जश्न का माहौल है।

आपको बता दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें से सामान्य वर्ग से 335, ईडब्ल्यूएस से 109, ओबीसी से 318, एससी से 160 और एसटी वर्ग से 87 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
शक्ति दुबे अपनी स्कूली पढ़ाई प्रयागराज से की हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने बीएचयू से 2016-18 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
शक्ति दुबे अलावा सिविल सर्विसेज एक्जाम में दूसरा रैंक हरियाणा की हर्षिता गोयल ने प्राप्त किया है।
देखें टॉप टेन की लिस्ट:
1 शक्ति दुबे-
2 हर्षिता गोयल
3 डोंगरे अर्चित पराग
4 शाह मर्गी चिराग
5 आकाश गर्ग
6 कोमल पूनिया
7 आयुषी बंसल
8 राज कृष्ण झा
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 मयंक त्रिपाठी
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: IAS टॉपर प्रतिभा वर्मा ने मां के 40 साल पुराने सपने को पूरा किया
पढ़ते रहिए: जीवन में अपनी क्षमता को प्राप्त करने की आठ सूत्री रणनीति
