यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ प्रयागराज
प्रयागराज Prayagraj संगम में स्नान करने बलिया Ballia से आई तीन लड़कियां रविवार की दोपहर पानी की गहराई में डूब गईं। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि 2 की मौत हो गयी।तीनों के डूबते ही घाट पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बलिया के सहतवार Sahatwar के रहने वाले कुछ लोग अपने परिवार के साथ रविवार को संगम Sangam स्नान करने प्रयागराज आए थे। महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी थे। सभी गंगा में स्नान करने लिए गये। जहां तीन लड़कियां पानी में डूबने लगीं। इस दौरान शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जल पुलिस के जवान और गोताखोर ने एक लड़की को बचा लिया। डूबने वाली लड़कियों में 22 वर्ष की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका थीं।
ऐसे हुआ हादसा:
पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए बहाव में आगे चली गई और डूबने लगी। जिसे बचाने प्रिया आगे बढ़ गई, फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गईं। इस घटना से घाट पर कोहराम मच गया।