• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

चिराग पासवान के आक्रामक तेवर से खफा हैं नीतीश कुमार

up80.online by up80.online
July 8, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
bihar

Nitish Kumar vs Chirag Paswan

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही है देरी, जीतनराममांझी को एनडीए में शामिल कर सकते हैं नीतीश कुमार Nitish Kumar !

Nitish Kumar is angry with Chirag Paswan, delay in Modi cabinet expansion

यूपी80 न्यूज, पटना

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election के महज 5 महीने शेष रह गए हैं लेकिर सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए NDA के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान Chirag Paswan के बार-बार के आक्रामक तेवर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar खफा हैं। आलम यह है कि 5 जुलाई को एलजेपी LJP के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर जहां एनडीए के अधिकांश नेताओं ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर बधाई दी, वहीं नीतीश कुमार ने देर शाम सोशल मीडिया पर बधाई दी। अर्थात सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi मंत्रीमंडल का विस्तार तो चाहते हैं, लेकिन बिहार विधानसभा की सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू JDU का पेंच अड़ा हुआ है। अर्थात जब तक सीट शेयरिंग का मामला नहीं सुलझेगा, तब तक केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हो सकती है। बता दें कि मोदी कैबिनेट में यूपी-बिहार से कई चेहरों को शामिल करना है। हालांकि दूसरी ओर महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर अंदर-खाने खूब राजनीति हो रही है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे और राज्यपाल कोटे से मनोनित होने वाले 12 एमएलसी की सीटों में हिस्सेदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाने के लिए चिराग पासवान बार-बार हमलावर हैं। लेकिन जेडीयू फिलहाल चिराग पासवान को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं है। जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से

40 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए चिराग पासवान दबाव बना रहे हैं।  इसी तरह बीजेपी BJP भी लोकसभा LOKSABHA चुनाव परिणाम के मद्देनजर सीटों का बंटवारा चाहती है, जबकि जेडीयू बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के आधार पर सीटों का बंटवारा चाहती है।

पढ़ते रहिए www.up80.online नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन के सबसे मजबूत जनादेश की ओर !

एमएलसी सीटों को लेकर फंसा पेंच:

विधानसभा सीटों के अलावा राज्यपाल कोटे से मनोनित होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों MLC में से 2 सीटें एलजेपी LJP चाहती है, जबकि जेडीयू JDU व बीजेपी BJP इनमें एलजेपी LJP को हिस्सेदारी देने के मूड में नहीं हैं।

Bihar
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

डिप्टी सीएम अथवा मोदी कैबिनेट में जगह चाहते हैं चिराग:

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चिराग पासवान Chirag Paswan केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह अथवा बिहार में उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इन्हीं वजहों से अपने अक्रामक तेवरों से दबाव बना रहे हैं। बता दें कि पिछले साल मोदी 2.0 मंत्रीमंडल गठन के दौरान ही रामविलास पासवान अपनी जगह बेटे चिराग पासवान को कैबिनेट में लाना चाहते थें, लेकिन चिराग को मोदी मंत्रिमंडल Modi Cabinet में शामिल नहीं किया गया।

चिराग के बयानबाजी से उखड़े हैं नीतीश कुमार:

बिहार के सिवान निवासी पत्रकार राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चिराग पासवान के आए दिन हमलावर रूख से जेडीयू अंदर खाने नाराज है। हालांकि अभी जेडीयू की तरफ से एलजेपी पर किसी तरह का हमला तो नहीं किया गया, लेकिन यदि चिराग इसी तरह हमलावर रहें तो नीतीश कुमार बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Bihar
बिहार 2020: नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव

पढ़तेे रहिए www.up80.online बिहार के इन दलित नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता

जीतन राम मांझी एनडीए में हो सकते हैं शामिल:

राकेश सिंह यह भी कहते हैं कि भले ही लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में खुद को दलित Dalit समाज का सबसे बड़ा हितैषी मानती हो और सीटों की हिस्सेदारी को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ आए दिन बयान दे रहे हैं। लेकिन इसके उलट महादलित समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi आए दिन नीतीश कुमार की प्रशंसा कर रहे हैं। चिराग पासवान को समझ जाना चाहिए। अर्थात चिराग पासवान के विकल्प के तौर पर जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार कभी भी अपने खेमे में ला सकते हैं।

राकेश कुमार कहते हैं कि आज भी बिहार में अति पिछड़ा OBC और महादलित Mahadalit समाज में नीतीश कुमार की सर्वाधिक पैठ है। प्रदेश के अति पिछड़ा समाज other backward clasess से आने वाले सर्वाधिक 6 सांसद जेडीयू से हैं। इसके अलावा सवर्ण समाज में भी नीतीश कुमार की अच्छी छवि है। फिलहाल बिहार में नीतीश कुमार के टक्कर का कोई नेता नहीं है।

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।

तेजस्वी यादव से मुलाकात:

नीतीश कुमार की राजनीतिक दाव को अच्छे-अच्छे रणनीतिकार समझने में मात खा जाते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav से बंद कमरे में मुलाकात कर बीजेपी को भी सावधान कर दिया है। खास बात यह है कि उस मुलाकात के बाद बीजेपी के नेताओं का बयान बंद हो गया। अब तो बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी खुले तौर पर नीतीश कुमार को अपना नेता स्वीकार कर चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी नीतीश कुमार से एक दौर की मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि आने वाले समय में चिराग का रूख ठंडा पड़ता है या और तेज होता है !

पढ़ते रहिए www.up80.online पासवान परिवार हमलावर तो मांझी को हुआ नीतीश प्रेम

Previous Post

प्रदेश में जंगलराज, कानून व्यवस्था ध्वस्तः अजय कुमार लल्लू

Next Post

बाबा साहब के मुंबई आवास पर तोड़फोड़, ‘यूथ फॉर स्वराज’ ने की कड़ी निंदा

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
मुंबई

बाबा साहब के मुंबई आवास पर तोड़फोड़, ‘यूथ फॉर स्वराज’ ने की कड़ी निंदा

NCBC

शिक्षक भर्ती: पिछड़ा वर्ग आयोग ने 3 बार नोटिस भेजा, फिर भी नहीं पहुंचे अधिकारी

Maniyar

मणिमंजरी राय मामला: बीजेपी नेता समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

6 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 day ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online