• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

केजरीवाल ने क्यों कहा- सत्ता में आते ही दो महीने में सीएम योगी को हटा देंगे मोदी

तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पुराने तेवर में केजरीवाल

up80.online by up80.online
May 12, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
केजरीवाल ने क्यों कहा- सत्ता में आते ही दो महीने में सीएम योगी को हटा देंगे मोदी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज, नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने दावा किया है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई तो अगले दो महीने में योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath की राजनीति खत्म कर देगी। तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह दावा किया।

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है- ‘वन नेशन वन लीडर।’ इसके तहत वो देश के सभी नेताओं का राजनीतिक करियर ख़त्म करना चाहते हैं, सारे विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल देंगे और भाजपा के सभी नेताओं को निपटा देंगे, उनकी राजनीति खत्म कर देंगेI

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,

” मुझसे लिखवा लो- कुछ दिनों बाद ममता बनर्जी, स्टालिन, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेता जेल में होंगेI”
मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने कहा कि यूपी के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म कर देंगे।

भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया:

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर की राजनीति को खत्म कर दिया है। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। ये चुनाव जीत गए तो दो महीने में यूपी का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। ये तानाशाही है। देश के सभी नेताओं को पीएम खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नज़र आये।

Previous Post

Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

Next Post

सपा ने मिर्जापुर के प्रत्याशी का टिकट काटा, भदोही के भाजपा सांसद को बनाया उम्मीदवार

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026
Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
Next Post
Samajwadi Party

सपा ने मिर्जापुर के प्रत्याशी का टिकट काटा, भदोही के भाजपा सांसद को बनाया उम्मीदवार

बाराबंकी में गरजे अखिलेश, कहा- संविधान बचाने व बदलने वालों के बीच है 2024 का चुनाव

बाराबंकी में गरजे अखिलेश, कहा- संविधान बचाने व बदलने वालों के बीच है 2024 का चुनाव

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

7 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

9 hours ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

Trending

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

by up80.online
February 15, 2026
0

बसपा और कांग्रेस से मोहभंग के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी80 न्यूज, लखनऊ कभी...

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online