• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

मोदी 3.0 : कैबिनेट में 27 ओबीसी मंत्री, यूपी से पीएम मोदी सहित 10 चेहरों को मिली जगह

यूपी से मोदी के अलावा केवल राजनाथ सिंह बने कैबिनेट मंत्री, तीसरी बार भी अनुप्रिया पटेल बनी राज्य मंत्री

up80.online by up80.online
June 10, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Modi

तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते हुए नरेंद्र मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने रविवार को तीसरी बार Modi 3.0 प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पंडित नेहरू के बाद वो तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के प्रमुख नेता, बॉलीवुड के कई हस्ती और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हुए।

पीएम मोदी के नए कैबिनेट में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। अर्थात पीएम मोदी सहित 72 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 अल्पसंख्यंक मंत्री शामिल हैं।

यूपी से 10 मंत्री:

उत्तर प्रदेश से पीएम मोदी सहित 10 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, जयंत चौधरी Jayant Chaudhary, जितिन प्रसाद Jitin Prasad, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, कीर्तिवर्धन सिंह Kirtivardhan Singh, पंकज चौधरी, कमलेश पासवान Kamlesh Paswan और अनुप्रिया पटेल हैं। राजनाथ सिंह को कैबिनेट एवं जयंत चौधरी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। शेष 7 को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस बार गोरखपुर मंडल से 2 सांसदों (पंकज चौधरी, कमलेश पासवान) को मंत्री बनाया गया है। पंकज चौधरी ओबीसी और कमलेश पासवान दलित समाज से हैं।

खास बात यह है कि NDA की घटक दल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल तीसरी बार भी केवल राज्य मंत्री ही बनी हैं, जबकि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को NDA में शामिल होते ही स्वतंत्र प्रभार मंत्रालय मिल गया। रालोद के, 2 सांसद और 9 विधायक हैं, जबकि अपना दल एस के 1 सांसद और 13 विधायक हैं।

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। एनडीए को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं। हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

कैबिनेट मंत्री:

1. नरेन्द्र दामोदर दास मोदी, प्रधानमंत्री

2. राजनाथ सिंह, मंत्री

3. अमित अनिल चन्द्र शाह, मंत्री

4. नितिन रमेश गडकरी, मंत्री

5. जगत प्रकाश नड्डा, मंत्री

6. शिवराज सिंह चौहान, मंत्री

7. निर्मला सीतारमन, मंत्री

8. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर, मंत्री

9. मनोहर लाल (खट्टर), मंत्री

10. एचडी कुमार स्वामी, मंत्री

11. पीयूष वेदप्रकाश गोयल, मंत्री

12. धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री

13. जीतन राम मांझी, मंत्री

14. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री

15. सर्वानंद सोनोवाल, मंत्री

16. डॉ. वीरेंद्र कुमार, मंत्री

17. किंजनप्पू राम मोहन नायडू, मंत्री

18. प्रहलाद वेंकटेश जोशी, मंत्री

19. जुएल ओरांव, मंत्री

20. गिरिराज सिंह, मंत्री

21. अश्विनी वैष्णव, मंत्री

22. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, मंत्री

23. भूपेंद्र यादव, मंत्री

24. गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री

25. अन्नपूर्णा देवी, मंत्री

26. किरन रिजिजू, मंत्री

27. हरदीप सिंह पुरी, मंत्री

28. डॉ. मनसुख मांडविया, मंत्री

29. गंगापुरम किशन रेड्डी, मंत्री

30. चिराग पासवान, मंत्री

31. सीआर पाटिल, मंत्री

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

32. इंद्रजीत सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

33. डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

34. अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

35. प्रताप राव गनपत राव जाधव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

36. जयंत चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री.

37. जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री

38. श्रीपाद येशो नाइक, राज्यमंत्री

39. पंकज चौधरी, राज्यमंत्री

40. कृष्ण पाल, राज्यमंत्री

41. रामदास आठवले, राज्यमंत्री

42. रामनाथ ठाकुर, राज्यमंत्री

43. नित्यानंद राय, राज्यमंत्री

44. अनुप्रिया पटेल, राज्यमंत्री

45. वी सोमन्ना, राज्यमंत्री

46. पेम्मासानी चंद्रशेखर

47. प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री

48. शोभा  करंदलाजे, राज्यमंत्री

49. कीर्ति वर्धन सिंह, राज्यमंत्री

50. बीएल वर्मा, राज्यमंत्री

51. शांतनु ठाकुर, राज्यमंत्री

52. सुरेश गोपी, राज्यमंत्री

53. डॉ. एल मुरुगन, राज्यमंत्री

54. अजय टमटा, राज्यमंत्री

55. बंडी संजय कुमार, राज्यमंत्री

56. कमलेश पासवान, राज्यमंत्री

57. भागीरथ चौधरी, राज्यमंत्री

58. सतीश चंद्र दुबे, राज्यमंत्री

59. संजय सेठ, राज्यमंत्री (*रांची से भाजपा सांसद*)

60. रवनीत सिंह, राज्यमंत्री

61. दुर्गादास उईके, राज्यमंत्री

62. रक्षा निखिल खड़से, राज्यमंत्री

63. सुकांतो मजूमदार, राज्यमंत्री

64. सावित्री ठाकुर, राज्यमंत्री

65. तोखन साहू, राज्यमंत्री

66. डॉ. राज भूषण चौधरी, राज्यमंत्री

67. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, राज्यमंत्री

68. हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री

69. नीमूबेन बम्भाणीया, राज्यमंत्री

70. मुरलीधर मोहोल, राज्यमंत्री

71. जार्ज कुरियन, राज्यमंत्री

72. पवित्र मार्गरीटा, राज्यमंत्री

Previous Post

योगी सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री फिसड्‌डी साबित हुए, अपने ही क्षेत्र में नहीं खिला सके कमल

Next Post

तीसरी बार शपथ लेते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान निधि जारी की

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
PM Kisaan Samman Nidhi

तीसरी बार शपथ लेते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान निधि जारी की

सहारा

पीएम मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह को फिर मिला गृह मंत्रालय

हेमंत चौधरी

डुमरियागंज: दो चौधरियों की जोड़ी ने कर दिया उलटफेर

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

9 hours ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

2 days ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

5 years ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online