• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

लोकसभा चुनाव: एनडीए बनाम इंडिया का जंग, मिशन 80 आसान नहीं

कमजोर भले हो विपक्ष मगर शून्य नहीं, ट्रैंगुलर फाइट बनाने की कोशिश में जुटी बीएसपी

up80.online by up80.online
April 17, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी सबसे अहम राज्य एक बार फिर साबित होता दिख रहा है। यूपी वह राज्य है जो कि देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दे चुका है। यूपी में अभी तक लड़ाई एनडीए बनाम इंडिया थी, लेकिन बीएसपी ने ट्रैंगुलर फाइट बनाने की कोशिश कर दी है। क्या होगा, मतदाता तय करेंगे लेकिन सर्वे बीजेपी यानि एनडीए के 80 में 80 का लक्ष्य तो पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

BJP
भाजपा

पिछले दो लोकसभा चुनाव में तो बीजेपी को यूपी ने छप्पर फाड़ कर दिया था। पीएम नरेन्द्र मोदी यूपी की ही बदौलत हैट्रिक लगाना चाहते हैं। यूपी ही लोकसभा में सबसे ज्यादा 80 सांसद भेजता है। ऐसे में बीजेपी की यूपी को लेकर खास प्लानिंग है और पार्टी का टारगेट यह है कि वह 2014 के लोकसभा चुनाव के 71 सीटों की जीत रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती है, लेकिन पार्टी के इस सपने को झटका लग सकता है, क्योंकि हालिया सर्वे बता रहा है कि बीजेपी का यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा और इस चुनाव में सपा को फायदा मिल सकता है।

Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी

सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन यूपी में 68 सीटें ही जीत सकता है। यह सर्वे टीवी 9 भारतवर्ष का है, जो बता रहा है कि बीजेपी यूपी में इतनी मेहनत के बावजूद महज 64 सीटें ही जीत सकती है जबकि बसपा को लेकर अनुमान है कि उसे एक भी सीट नहीं मिल सकेगी। इस सर्वे के मुताबिक यूपी में इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए की पार्टियों की बात करें तो बीजेपी यूपी में 64, आरएलडी दो और अपनादल दो सीटें जीत सकते हैं। ऐसे में एनडीए गठबंधन यूपी की 80 में 68 सीटें जीत सकती है। पिछले चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली थीं, लेकिन यह सर्वे बता रहा है कि इस बार पार्टी करीब 11 सीटें जीतने में सफल हो सकती है, जबकि कांग्रेस के खाते में महज एक ही सीट आती हुई दिख रही है। ऐसे में यह जानना भी अहम है कि कौन-कौन सी सीटें कौन सा गठबंधन जीत सकता है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी और उसका गठबंधन, गाजियाबाद, एटा, मिश्रिख, इटावा, फूलपुर, गोरखपुर, झांसी, जालौन कानपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटें जीत सकती है। इसके अलावा सपा-कांग्रेस गठबंधन की सीटों के जीत के अनुमान की बात करें तो सपा मैनपुरी, गाजीपुर जैसी सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

Apna Dal (S)
अपना दल एस

बता दें कि इन सभी सीटों पर सियासी संग्राम काफी कड़ा हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टियों के वोट प्रतिशत के अनुमान की बात करें तो सर्वे के मुताबिक एनडीए को 47.62, इंडिया को 29.49, बीएसपी को 10.01 और अन्य को 12.88 फीसदी वोट मिल सकता है।

Previous Post

अंतरात्मा की आवाज पहचान कर गलत कार्य से बचा जा सकता है: मौनी बाबा

Next Post

आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्यों कहा- द्वाबा (बैरिया) से कभी चुनाव नहीं लडूंगा

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 2, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्यों कहा- द्वाबा (बैरिया) से कभी चुनाव नहीं लडूंगा

आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्यों कहा- द्वाबा (बैरिया) से कभी चुनाव नहीं लडूंगा

जीतने पर मैं सांसद जी के घर की टंकी में पानी भेजवाने का कार्य करुंगा: रमाशंकर राजभर

जीतने पर मैं सांसद जी के घर की टंकी में पानी भेजवाने का कार्य करुंगा: रमाशंकर राजभर

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव: सौ साल से ऊपर के मतदाताओं खातिर विशेष इंतजाम

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

4 hours ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 2, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online