पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम हस्तियों ने जताया शोक, सैफई में होगा अंतिम संस्कार
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
देश के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के तीन बार रहे मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन Passed away हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

मुलायम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi, बसपा सुप्रीमो मायावती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित देश की तमाम हस्तियों ने दु:ख व्यक्त किया। मुलायम सिंह यादव के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा केंद्र में रक्षा मंत्री के तौर पर उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य याद किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव का शव दिल्ली से लखनऊ लाया जाएगा। इसके बाद यहां से सैफई ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सैफई में किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ CM yogi Adityanath ने मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा,
“उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दु:खदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
