• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

तराई के इस जनपद में डीएम, सीडीओ से लेकर प्रमुख पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती

नेपाल की सीमा पर स्थित इस अति पिछड़े जिले की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए 60 फीसदी जनप्रतिनिधि भी हैं महिलाएं

up80.online by up80.online
May 26, 2023
in यूपी, राजनीति
0
Bahraich

Bahraich: डीएम, सीडीओ से लेकर एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट पद पर महिला अधिकारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, 25 मई

तू चुप रहकर जो सहती रही,

तो क्या ये जमाना बदलेगा,

तू बोलेगी, मुंह खोलेगी,

तब ही तो जमाना बदलेगा।

नेपाल Nepal की सीमा पर तराई में स्थित उत्तर प्रदेश के अति पिछड़े जिलों में शामिल बहराइच Bahraich जनपद की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार ने जनपद की कमान महिला अधिकारियों को सौंपी है। जनपद में डीएम DM, सीडीओ CDO, एसडीएम SDM से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट City Magistrate जैसे प्रमुख पदों पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। महिला सशक्तिकरण Women empowerment के रोल मॉडल के तौर पर बहराइच से पूरे प्रदेश को संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

बहराइच
Bahraich: डीएम, सीडीओ से लेकर एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट पद पर महिला अधिकारी

बहराइच में महिला सशक्तिकरण के लिए डीएम मोनिका रानी के साथ  उनकी तीन अधीनस्थ महिला प्रशासनिक अधिकारी भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जनपद में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें डीएम मोनिका रानी DM Monica Rani, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कविता बुजेटा CDO Kavita Bujeta, एसडीएम पूजा यादव एवं सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर एक साथ कदमताल करते हुए कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में अन्य सभी पुरुष प्रशासनिक अधिकारी समेत पूरा अमला उनके पीछे है। ये वीडियो बिना कुछ कहे प्रशासनिक अमले पर महिलाओं की मजबूत हो चली क्षमता का नायाब नमूना है। डीएम मोनिका रानी ने अपनी पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए अब जमीन पर भी उतार दिया है।

जनपद की 60 फीसदी जनप्रतिनिधि महिलाएं:

जिले में महिला अधिकारियों के अलावा महिला जनप्रतिनिधियों का आंकड़ा भी 60 फीसदी पार कर गया है। जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं एम एल सी समेत चार विधान सभा सीटों को बहराइच की महिलाएं सुशोभित कर रही हैं। जिले की प्रथम नागरिक के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी की मंजू सिंह के पास है, तो अभी हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी की ही सुधा देवी टेकडीवाल का निर्वाचन हुआ है। जिले में महिला विधायकों की बात करें तो एम एल सी समेत आठ विधायकों में चार पर महिला विधायक काबिज हैं। जिनमें बतौर एमएलसी जिले की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक एवं बीजेपी नेता डाक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, बहराइच सदर से बीजेपी विधायक एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के साथ जिले की एकमात्र रिजर्व सीट पर भी बीजेपी नेता सरोज सोनकर लगातार दूसरी बार विधायक बन कर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई हैं। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी के दो विधायकों में एक विधायक महिला हैं। जनपद की मटेरा विधान सभा सीट से सपा की मारिया शाह चुनाव जीतकर विधान सभा में क्षेत्र का नेतृत्व कर रही हैं।

अखिलेश सरकार में भी इस तरह का हो चुका है प्रयोग:

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में भी इस तरह का प्रयोग हो चुका है। 2017 में अखिलेश यादव ने उन्नाव की डीएम से लेकर अन्य प्रमुख पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की थी।

पढ़ते रहिए www.up80.online IAS टॉपर प्रतिभा वर्मा ने मां के 40 साल पुराने सपने को पूरा किया 

पढ़ते रहिए www.up80.online Bahraich रघुराज वर्मा ने सब्जी बेचकर व ट्यूशन पढ़ाकर कर दी ऊंची तालीम, दोनों बेटे बने पीसीएस अधिकारी

journalist
Baliram Singh, Journalist

सफल

NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

Varanasi: सब्जी बेचने वाले के बेटे रोहित पटेल ने आईएएस की परीक्षा पास की, बधाई देने वालों का लगा तांता

Next Post

वाराणसी में कल से 234 पहलवान आजमाएंगे दांव, प्रदेश के चार शहरों में हो रहे हैं राष्ट्रीय गेम्स

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
खेलो इंडिया

वाराणसी में कल से 234 पहलवान आजमाएंगे दांव, प्रदेश के चार शहरों में हो रहे हैं राष्ट्रीय गेम्स

वृद्धाश्रम

भटकते दिखें बेसहारा बुजुर्ग तो एल्डर हेल्पलाइन नंबर 14567 पर कॉल करें

मऊ

मऊ: नगर पालिका अध्यक्ष को एसडीएम ने दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online