• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, April 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस ने मुकदमा दर्ज की, सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित की

up80.online by up80.online
July 13, 2024
in यूपी
0
गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में चिकित्सक के उपचार के बाद घर पहुंचे बालक की हालत बिगड गई और उसकी मौत हो गई। मृतक बालक के परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन परिजन चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करने को लेकर डटे रहे। तीन घंटे चले हंगामे के बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए। माहौल को देखते हुए कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम पथरापुर नौबस्ता निवासी राजेश कुमार का दो वर्षीय पुत्र आर्यन को दस्त आने से तबीयत खराब हो गई थी। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार को कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला ब्रम्हणी टोला स्थित सहगल क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। राजेश का आरोप है क्लीनिक पर उसके बच्चे का गलत तरीके से उपचार कर एक्सपायरी दवा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस पर मृत बालक को लेकर परिजनों ने देर रात क्लीनिक पहुंच गए। सुबह होते ही तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों ने चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के इंकार कर दिया। मौके पर सीओ बीनू सिंह थाना प्रभारी डीके सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी। जिसके बाद मृत बालक को गोद में लेकर उसकी मां पुष्पा देवी चल पडी। क्लीनिक से लेकर वह कस्बे के ब्लाक चौराहे के निकट जाकर रूक गई। उसके पीछे पुलिस के साथ तमाम ग्रामीण भी चल पडे। मामले को बढता देख देवां, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। परिजन चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर अडे रहे। परिजनों को कार्यवाही का अश्वासन सीओ ने दिया तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को परिजन तैयार हुए।

कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चिकित्सकों की जांच टीम इस प्रकरण की जांच करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार डॉक्टर पी जे सहगल और सुमित सहगल को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

घर का एकलौता बेटा था आर्यन:

राजेश कुमार की एक पुत्री मधु छह वर्ष की है। काफी मन्नतों के बाद आर्यन का जन्म हुआ था। घर में खुशियों का महौल था। क्योंकि आर्यन के चाचा टिंकू का रसेप्शन भी शनिवार को था। बालक की मौत होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आर्यन की मां उसको गले से लगाकर बदहवास होकर चीख रही थी।

जांच के लिए टीम गठित:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवधेश यादव ने बताया बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रही थी क्लीनिक, जिसकी जांच के लिए टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

क्लीनिक के चिकित्सक डा. सुमित सहगल ने बताया कि मेरे पास एमबीबीएस एमडी पीडिया. की डिग्री है। मेरे नाम ही क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन है। बच्चे को शुक्रवार की सुबह लाया गया था। जिसका उपचार करने के बाद शाम पांच बजे स्वस्थ्य होने पर घर को भेज दिया गया था। उनके द्वारा कोई इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है। जब यह लोग रात 11 बजे आये तो क्लीनिक बंद था, क्योंकि रात्रि सेवा नहीं है। लगाये गए सभी आरोप निराधार है।

Previous Post

उपचुनाव में मुरझाया ‘कमल’, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ सीट भी इंडिया के खाते में

Next Post

बर्बादी के कगार पर कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री, गुनहगार कौन?

up80.online

up80.online

Related Posts

कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ
यूपी

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल
यूपी

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
Next Post
कोटा

बर्बादी के कगार पर कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री, गुनहगार कौन?

Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में भाजपा की क्यों हुई हार, सीएम योगी ने बताई ये वजह

UP politics

अब वाहन मालिकों को मोबाइल पर ही मिल जायेगी परमिट कैंसल नोटिस

Recommended

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

4 days ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

3 days ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

2 weeks ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

by up80.online
April 9, 2026
0

यूपी80 न्यूज, लखनऊ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक रामकृष्ण गेस्ट हाउस...

राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online