• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 23, 2023
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अपना दल (एस): 150 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट तैयार, विधायकों को प्रमुख जिम्मेदारी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- संगठन की मजबूती से ही मिलेगी चुनावी सफलता

up80.online by up80.online
June 3, 2023
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“ठहरा हुआ पानी,रुका हुआ व्यक्ति” दोनों सदा अनुपयोगी ही सिद्ध हुए हैं। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में 2024 के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में कुछ इस तरह से जोश भरा। श्रीमती पटेल ने कहा, कार्यकर्ता “चरैवेति-चरैवेति” के मूलमंत्र को अंगीकार करते हुए बिना रुके-बिना थके सतत् चलते रहकर संगठन को बड़ा आकार दें। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को फतह करने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। संगठन  मजबूत है तो हर चुनाव को आसानी से जीत सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि राजनीति में चुनाव एक सतत प्रक्रिया है। हम सभी को बार-बार किसी न किसी चुनाव में जाना पड़ता है। कभी लोकसभा तो कभी विधानसभा तो कभी नगर निकाय तो कभी ग्राम पंचायत चुनाव।इन चुनावों को जीतने का एक मात्र सरल उपाय है संगठन की मजबूती। श्रीमती पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियों ‘सपना सोकर मत देखिए, सपना ऐसा हो कि हमें सोने न दे’, से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर कार्य करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने पदाधिकारियों से कहा ठहरे हुए पानी की तरह मत बनिए, आपको जो भी पद मिले उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कीजिए।

विधायकों के कंधे पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए विधायकों को भी जमीन पर उतारने का निर्णय लिया है। विधायकों को भी प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों प्रयागराज की सोरांव व वाराणसी की अजगरा सीट कीजिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल को चायल, डॉ.आरके पटेल को शिवपुर, विधायक  जीत लाल पटेल को फाफामऊ, डॉ सुनील पटेल को मुंगरा बादशाहपुर जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने 150 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है।

विवेक चौधरी
बस्ती जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी को सम्मानित करती हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष  आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, विधान मंडल दल के नेता  रामनिवास वर्मा, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक डॉ.आरके पटेल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.जमुना प्रसाद सरोज,  आरबी सिंह, अवध नरेश वर्मा,  रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, वरिष्ठ पदाधिकारी जवाहर पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल,  विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

सफल

Previous Post

बलिया जाते समय मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Next Post

दोहरीघाट नहर पर पुलों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत

up80.online

up80.online

Related Posts

UP politics
यूपी

Azamgarh: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी

September 22, 2023
लॉजिस्टिक पार्क
यूपी

कम वर्षा से किसान बेहाल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग

September 22, 2023
बेटियां
यूपी

इन बेटियों के हौसले को सलाम, गुड़ की स्वास्थ्यवर्धक चाय पीने जिला हॉस्पिटल के पास जरूर आइये

September 22, 2023
Next Post
UP politics

दोहरीघाट नहर पर पुलों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत

UP politics

आजमगढ़: दो बसें की आमने-सामने टक्कर, तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मोटा अनाज

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है मड़ुआ: एसएन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Railway

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन 15 अक्टूबर तक निरस्त, इंटरसिटी भी प्रभावित

1 day ago
Indian Train

मुश्किल हुआ वाराणसी रूट का सफर, कई ट्रेनें 15 अक्टूबर तक निरस्त

1 week ago
बेटियां

इन बेटियों के हौसले को सलाम, गुड़ की स्वास्थ्यवर्धक चाय पीने जिला हॉस्पिटल के पास जरूर आइये

12 hours ago
छेड़खानी

कॉलेज से घर आ रही छात्रा से छेड़खानी महंगी पड़ी, ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia bihar bjp BSP CM Yogi death farmers Farmers protest JDU Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन कोरोना जदयू नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, घोसी में करारी हार के बाद जिलाध्यक्ष बदले गए, महिला नेत्री को मिली जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वकीलों की हड़ताल समाप्त

घोसी उपचुनाव: हार के बावजूद दारा सिंह चौहान व ओमप्रकाश राजभर बनेंगे मंत्री!

घोसी की जनता ने बड़बोलापन व दलबदलुओं को नकारा, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को दी पटखनी

बारिश के बावजूद घोसी में 50.30 फीसदी हुआ मतदान

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों का तार्किक ढंग से जवाब दें: अनुप्रिया पटेल

Trending

UP politics
यूपी

Azamgarh: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी

by up80.online
September 22, 2023
0

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़ आजमगढ़ के मोहम्मदपुर ब्लाक के कमरावा गांव के प्रधान से 25 हजार रुपये की...

लॉजिस्टिक पार्क

कम वर्षा से किसान बेहाल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग

September 22, 2023
बेटियां

इन बेटियों के हौसले को सलाम, गुड़ की स्वास्थ्यवर्धक चाय पीने जिला हॉस्पिटल के पास जरूर आइये

September 22, 2023
Indian Railway

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन 15 अक्टूबर तक निरस्त, इंटरसिटी भी प्रभावित

September 21, 2023
छेड़खानी

कॉलेज से घर आ रही छात्रा से छेड़खानी महंगी पड़ी, ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

September 21, 2023

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

Azamgarh: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी

कम वर्षा से किसान बेहाल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग

इन बेटियों के हौसले को सलाम, गुड़ की स्वास्थ्यवर्धक चाय पीने जिला हॉस्पिटल के पास जरूर आइये

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन 15 अक्टूबर तक निरस्त, इंटरसिटी भी प्रभावित

कॉलेज से घर आ रही छात्रा से छेड़खानी महंगी पड़ी, ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

संसद में ओबीसी मुद्दे पर राहुल गांधी ने कही बड़ी बात-केंद्र सरकार में 90 सचिवों में मात्र तीन हैं ओबीसी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!