गैर भाजपायी राज्य सरकारों ने कर्मचारियों का रखा ख्याल, लखनऊ में कर्मचारियों ने मनाया जश्न
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कर्मचारियों ने जश्न मनाया है। इस अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु का स्वागत किया गया।

बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की शुरूआत विजय बंधु ने यूपी में 2013 में की थी। तत्पश्चात NMOPS के रूप में पूरे देश में यह फैल गया है। अब तक गैर भाजपा शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में इस महत्वपूर्ण योजना को लागू कर दिया गया है।
ओल्ड पेंशन योजना लागू होने पर उत्तर प्रदेश में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग ने लखनऊ मुख्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियां ने विजय बंधु का स्वागत किया। इस अवसर पर विजय बंधु ने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल करायी जाएगी।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ.राजेंद्र वर्मा, लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य, डॉ. सैय्यद अब्बास, नरेंद्र यादव, कमलेश वर्मा, सुनील यादव, विजय. कुमार, सुनील वर्मा, धीरेंद्र शुक्ल, संतोष यादव ,विवेक गुप्ता, रजत प्रकाश, डॉ. तिर्मल सिंह मौजूद थे।