• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

दोहरीघाट- सहजनवां रेल मार्ग को मंजूरी, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

up80.online by up80.online
July 19, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Indian Railway

इंडियन ट्रेन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा

वाराणसी-गोरखपुर की दूरी में 60 किमी की आएगी कमी, एक घंटा की होगी बचत

दोहरीघाट, लखनऊ, 18 जुलाई

पूर्वांचल में गोरखपुर-मऊ जनपद को जोड़ने के लिए एक और रेल मार्ग खोले जाने की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। गोरखपुर के सहजनवां- दोहरीघाट के बीच 81 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से वाराणसी और गोरखपुर के बीच की दूरी में 60 किमी की कमी आ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस मेगा परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के निर्माण में लगभग 1319.75 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। परियोजना को वर्ष 2023-24 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पूर्वांचलवासियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ के लगभग एक करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर और वाराणसी के बीच एक नया रेलमार्ग शुरू होगा। अब तक वाराणसी से औड़िहार, मऊ, बेल्थरा रोड, देवरिया होते हुए अधिकांश ट्रेन गोरखपुर जाती हैं। लेकिन इस मार्ग के शुरू होने से यात्री वाराणसी से मऊ, घोसी, दोहरीघाट, बड़हलगंज, सहजनवा होते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे। इससे जहां 60 किमी की कमी आएगी, वहीं यात्रा में एक घंटा समय भी बचेगा। इसके अलावा छपरा से लखनऊ तक के लिए विकल्प के तौर पर एक नया मार्ग भी मिलेगा।

यह भी पढ़िये: सपा से दूर हो गयें राजपूत, नीरज शेखर के रूप में अंतिम दीवार भी गिर गई

चार स्टेशन निर्मित होंगे:

नई रेलवे लाइन बिछाने का सर्वे हो चुका है। सहजनवां से दोहरीघाट के बीच चार स्टेशन बनाए जाएंगे।

पहले इस परियोजना के लिए 743 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन देरी की वजह से बजट बढ़कर 1319.75 करोड़ रुपए हो गया।

यह भी पढ़िये: स्वतंत्रदेव सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड

क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग:

सर्जरी मैन के तौर पर प्रसिद्ध रामरती अस्पताल के चेयरमैन एवं भाजपा स्वास्थ्य  चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ.एचएन पटेल का कहना है कि इस रेल लाइन के निर्माण से तीन जिलों आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर के लोगों को राहत मिलेगी। गोरखपुर में निर्मित हो रहे एम्स में इलाज के लिए यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही वाराणसी से गोरखपुर के बीच आवागमन और तेज हो जाएगा।

यह भी पढ़िये: नीतीश या अखिलेश, किसका सामाजिक न्याय का मॉडल बेहतर है?

रौनापार निवासी एवं समाज सेवक नागेंद्र सिंह का कहना है कि यह परियोजना पिछले काफी समय से लंबित है। समय से पूरा हो जाए तो हमलोगों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल मऊ एवं आजमगढ़ के लोगों को गोरखपुर जाने के लिए एक मात्र बस ही साधन है।

Previous Post

सपा से दूर हो गयें राजपूत, नीरज शेखर के रूप में अंतिम दीवार भी गिर गई

Next Post

प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर

up80.online

up80.online

Related Posts

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
Next Post
Sobhadra, Murtia village Massacre

प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर

Anandiben Patel is new governor of UP

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

Anupriya Patel

क्या अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए स्वतंत्र देव सिंह व आनंदी बेन पटेल की नियुक्ति हुई है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

5 days ago
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

1 day ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

1 week ago
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

Trending

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

by up80.online
February 9, 2026
0

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ लोक जीवन फाउण्डेशन  के द्वारा हिंदी मीडिया...

एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online