• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सपा से दूर हो गयें राजपूत, नीरज शेखर के रूप में अंतिम दीवार भी गिर गई

up80.online by up80.online
July 17, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Neeraj Shekhar, son of EX PM Chandrashekhar

नीरज शेखर ने सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मायावती को खुश करने के लिए सपा ने राजपूतों को टिकट नहीं दिया

लखनऊ, 16 जुलाई

भाजपा के खिलाफ सिंहासन पर कब्जा करने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ, लेकिन इस गठबंधन का लाभ सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज पार्टी को मिला। बहुजन समाज पार्टी जीरो से उठकर सीटों तक पहुंच गई, जबकि समाजवादी पार्टी पूर्व की तरह पांच सीटों पर ही सीमित रह गई। खास बात यह है कि कल तक जो राजपूत बिरादरी समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी, वह भी दूर हो गई, या यह कहें कि समाजवादी पार्टी ने खुद राजपूतों से दूरी बना ली। इसका एक ज्वलंत उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सांसद पुत्र नीरज शेखर का इस्तीफा देना है।

यह भी पढ़िए: स्वतंत्रदेव सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड 

विधानसभा चुनाव 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की बदली राजनीति पर नजर डालें तो साफ तौर पर दिखता है कि भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव ने हर संभव कोशिश की। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की चौखट पर गुलदस्ता लेकर गए। गोरखपुर, फूलपुर एवं कैराना संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में फतह हासिल करने के लिए निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल से समझौता किया। फलस्वरूप यह गठबंधन एक विजेता के तौर पर उभरा। राजनीतिक पंडित आंकलन करने लगे कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में यह गठबंधन नया गुल खिलाएगा। लेकिन मोदी के आभा मंडल के सामने यह गठबंधन टिक नहीं सका।

बसपा मुखिया ने सपा को राजपूतों से दूर कर दिया!

मजे की बात तो यह है कि बसपा सुप्रीमो ने अपने वोट बैंक को सहेजने और ब्राह्मणों को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश की। उन्होंने आठ ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट दिया, लेकिन दूसरी ओर सवर्णों में सबसे ज्यादा राजपूतों में पैठ रखने वाली समाजवादी पार्टी ने केवल दो राजपूतों को ही टिकट दिया। कहा जाता है कि मायावती की डर से अखिलेश यादव ने ये कदम उठाया।

यह भी पढ़िए: मायावती ने गठबंधन को बाेला बॉय- बॉय 

युवा तुर्क के तौर पर लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सांसद पुत्र नीरज शेखर को भी पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया। बलिया से पार्टी ने राजपूत उम्मीदवार की बजाय ब्राह्मण उम्मीदवार सनातन पांडेय को टिकट दिया। हालांकि कहा जाता है कि बलिया से नीरज शेखर अथवा उनकी पत्नी को टिकट मिलना तय था, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया, जिसकी वजह से नीरज शेखर नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़े: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

 राजा भैया पहले ही दूर जा चुके हैं:

 यूपी के राजपूत युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजपूत विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया से अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की बहुत ज्यादा करीबी थी, लेकिन पिछले साल राज्यसभा चुनाव के मौके पर बसपा प्रत्याशी के समर्थन को लेकर दोनों नेताओं में दूरी बढ़ गई। राजा भैया ने बसपा प्रत्याशी की बजाय भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया।

मुसलमानों को भी दूर करने की कोशिश:

 गठबंधन तोड़ने के बाद मायावती ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने धुव्रीकरण के डर से मुसलमानों को टिकट देने से मना किया था।

शहरी एवं असुरक्षित सीटें सपा को दी गईं:

लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थक यहां तक कहते हैं कि बसपा ने गठबंधन में दबाव बनाकर सर्वाधिक सुरक्षित और जीताऊ सीटें अपने पास रख ली और चुनौतीपूर्ण एवं शहरी सीटें समाजवादी पार्टी के हवाले कर दी, जहां पर भाजपा का बर्चस्व था।

बलिया जनपद से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनूप हेमकर कहते हैं, “बसपा सुप्रीमो मायावती के झटके से अभी सपा उबर भी नहीं पायी थी कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने सपा को चरखा दांव लगाकर चित्त कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती से संबंध बनाने को लेकर राजा भैया विरोध का झंडा बुलंद ही कर रहे थे कि अब सपा के विरुद्ध विरोध में नया नाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर का जुड़ गया है। सपा चंद्रशेखर के नाम के सहारे राजपूत मतों को साधती रही है, लेकिन अब वह चंद्रशेखर के नाम का भी उपयोग नहीं कर पाएगी। सपा के पास अभी भी ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप सरीखे राजपूत नेता हैं, लेकिन इनका प्रभाव अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्वजातीय लोगों तक ही सीमित माना जाता है। अखिलेश के सखा रहे नीरज के पास धोखेबाजी की दास्तान सुनाने के लिए बहुत कुछ है।”

हालांकि अनूप हेमकर यह भी कहते हैं कि नीरज शेखर से गठबंधन को कोई झटका लगने वाला नहीं है, क्योंकि शेखर का प्रभाव राजपूत वर्ग पर ही है। इस समाज ने विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को कभी भी समर्थन नहीं किया। उधर, नीरज शेखर को वीरेंद्र सिंह मस्त से जूझना होगा, जो भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं और भाजपा व संघ में मजबूत पकड़ रखते हैं।

Previous Post

स्वतंत्रदेव सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड

Next Post

दोहरीघाट- सहजनवां रेल मार्ग को मंजूरी, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
Indian Railway

दोहरीघाट- सहजनवां रेल मार्ग को मंजूरी, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Sobhadra, Murtia village Massacre

प्रियंका गांधी को रोकने की बजाय आदिवासियों की चिंता किए होते हुजूर

Anandiben Patel is new governor of UP

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

2 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online