• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

ऑपरेशन सिंदूर भारत की ताकत का प्रतीक: शब्बीर विद्रोही

क्या भारत की सत्ता अमेरिका के इशारों पर काम कर रही है?

up80.online by up80.online
May 23, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, यूपी, राजनीति
0
ऑपरेशन सिंदूर भारत की ताकत का प्रतीक: शब्बीर विद्रोही
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज, बलिया

एनसीपी शरद पवार गुट के महाराष्ट्र अल्पसंख्यक वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर विद्रोही ने कहा है कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत के लिए गौरव की बात है और यह देश की शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारतीय सेना की क्षमता और हमारी कूटनीतिक दृढ़ता को दर्शाता है।

हालांकि, विद्रोही ने अमेरिकी दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर के पीछे अगर अमेरिका की कोई भूमिका है, तो यह दर्शाता है कि भारत की सत्ता अमेरिका के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “ट्रंप ने यह साबित कर दिया है कि भारत में असल फैसला लेने वाले मोदी नहीं हैं, बल्कि अमेरिका जैसा चाहेगा वैसा यहां होगा। यह चिंताजनक स्थिति है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को ऑपरेशन सिंदूर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति स्पष्ट करने के लिए बनाए गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। शब्बीर विद्रोही ने कहा कि सुप्रिया सुले पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और उनका चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे पार्टी के आधिकारिक रुख को प्रतिबिंबित नहीं करतीं।

अंत में उन्होंने कहा, “जब तक इस देश में इंसान, इंसान से प्यार नहीं करेगा, तब तक इसका उद्धार नहीं होगा। यही हमारे देश की सबसे बड़ी ज़रूरत है।”

Previous Post

गाजीपुर में काशीदास पूजन के दौरान करंट से 4 की मौत, 3 घायल

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर: वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
Tiranga

ऑपरेशन सिंदूर: वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

women leaders

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी सहित इन चार महिला नेताओं का प्रदेश में जलवा

Uttar Pradesh

अब खत्म होंगे जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक जैसे पद

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

15 hours ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

2 days ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online