• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अखिलेश यादव ने कहा- “मानसून ऑफर- सौ लाओ, सरकार बनाओ”

सपा मुखिया के ऑफर से भाजपा में खलबली

up80.online by up80.online
July 19, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Maurya

डिप्टी सीएम केपी मौर्च बनाम एक्स सीएम अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में मची अंदरूनी कलह सामने आ रही है, जिसको लेकर लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. बीजेपी की आपसी खटपट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मानसून ऑफर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ” मानसून ऑफर- 100 लाओ, सरकार बनाओ।”

भाजपा
भाजपा की कार्य समिति की बैठक

ऐसा नहीं है कि अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को पहली बार ऑफर दिया है। केशव मौर्य जब- जब अपनी पार्टी से, नेताओं से नाराजगी जताते हैं तब -तब अखिलेश उन्हें ऑफर दे देते हैं। अखिलेश ने एक बार कहा था कि वे 100 विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी उन्हें सरकार बनाने में समर्थन करेगी। जब बीजेपी में अंदरूनी विवाद की खबर आई तो अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में यूपी में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है. इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है. जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है. उन्होंने दावा किया था कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है और भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।

बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के नेताओं की कलह सामने आई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अति आत्मविश्वास ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा था, 2014 और उसके बाद के चुनावों में बीजेपी के पक्ष में जितने प्रतिशत वोट थे, बीजेपी 2024 में भी उतने ही वोट हासिल करने में सफल रही है, लेकिन वोटों की शिफ्टिंग, अति आत्मविश्वास ने हमारी उम्मीदों को नुकसान पहुंचाया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों की मानें तो उनसे कहा गया है कि यूपी में सरकार और संगठन साथ काम करे। काम होना चाहिए और बयानबाजी नहीं, जिससे जनता में मैसेज जाए कि अंदरूनी कलह नहीं है।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली तलब किया गया था। भूपेंद्र चौधरी ने यूपी में हार की समीक्षा पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। 15 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में उन्होंने यूपी में पार्टी की हार के कारण बताए हैं। बीजेपी का फोकस अब यूपी में होने वाले 10 सीटों के उपचुनाव पर है। पार्टी इसके लिए तैयारियों में जुटी है। इसके लिए सीएम योगी ने उन कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी, जिन्हें इन विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

Previous Post

रंगभेद और गैर बराबरी के विरोध का स्वर हैं नेल्सन मंडेला

Next Post

हाईकोर्ट पहुँचा भदोही सांसद का मामला, खतरे में सदस्यता

up80.online

up80.online

Related Posts

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
Next Post
हाईकोर्ट पहुँचा भदोही सांसद का मामला, खतरे में सदस्यता

हाईकोर्ट पहुँचा भदोही सांसद का मामला, खतरे में सदस्यता

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ पौधारोपण

यूपी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा- फिलिस्तीन की आज़ादी के समर्थन में नारेबाज़ी करने वालों की गिरफ्तारी निंदनीय

Recommended

VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

1 week ago
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

2 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

by up80.online
June 25, 2026
0

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म दिवस है डॉ अनूप पटेल, लखनऊ वीपी...

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online