• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

अनोखी बारात: बाढ़ के बीच शादी करने नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

सरयू का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर, तटबंध के अंदर बने मकानों में घुसा पानी

up80.online by up80.online
July 11, 2024
in देश, यूपी
0
अनोखी बारात: बाढ़ के बीच शादी करने नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

शादी तो बहुत सी आप सभी ने देखी होगी, आज हम आपको अनोखी शादी के बारे में बताते हैं शादी करने दूल्हा बारात लेकर गाजे बाजे के साथ नाव से पहुंचा। नाव से बारात लेकर शादी करने पहुंचे दूल्हे को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई।

दरअसल, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तलहटी में बसे गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। तटबंध के अंदर बने मकानों में पानी घुस गया है। यहां के लोगों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ आने से पीड़ितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़
बाराबंकी: बाढ़ के बीच बारात

मामला बाराबंकी जनपद रामनगर तहसील के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। यहां पर हर वर्ष नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लोपुर द्वितीय में माधवपुरवा के रहने वाले राम आसरे की बेटी की शादी होनी थी। सूरतगंज ब्लॉक के सैलक गांव से राघवराम की बारात आनी थी। लेकिन गांव को जाने के लिए रास्ता नहीं था। सड़क मार्ग न होने पर दूल्हा राघवराम दुल्हनिया लेने के लिए डीजे, बाजा और बराती लेकर नाव से निकल पड़े और शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गए। नाव सवार दूल्हा को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम दौड़ पड़ा। तमाम ग्रामीण और बच्चे मौके पर इकट्ठा हो गए और क्षेत्र में नाव सवार बारातियों की खूब चर्चा हो रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.70 से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि मंगलवार रात से जलस्तर घट रहा है। नेपाल के गिरजा व शारदा बैराज से मंगलवार को चार लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सरयू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तलहटी के गांव कोयली पुरवा, पर्वतपुर, गायघाट, सकतापुर, दुर्गापुर, लहड़रा, जगरूप पुरवा, तिवारी पुरवा, चौभुजी पुरवा और बुधई सहित सैकड़ों गांव पानी से घिरे हैं।

नदी से सटे जमका, खुज्जी, सुंदर नगर, बतनेरा, तपेसिपाह, कोरिनपुरवा, सिसौंडा और परसादी पुरवा के दर्जनों घरों में पानी जमा हो गया है। यहां के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर अपना ठिकाना बनाया है। गांवो के मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। मल्लाहन पुरवा के झोपड़ीनुमा घरों में पानी भरा है। यहां के रामनारायण और जुगलकिशोर का कहना है कि घरों में पानी प्रवेश हो गया है। खेतो में लगी फसल कुंदरू, परवल और धान की नर्सरी पानी में डूब गई है। ग्राम दुर्गापुर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा है। इसी रास्ते से ग्रामीण व स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। यहीं के किसान सोभई बताते हैं कि उनकी मेंथा की फसल खेत में तैयार लगी थी। अचानक बाढ़ आने से पानी में डूब गई है। हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ ग्रस्त इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। राजस्व कर्मी राहत व बचाव में जुटे हैं। जिन गांवों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। उन्हें बंधे पर बसाया गया। सभी के लिए विद्युत, स्वास्थ्य, भोजन और पानी आदि की व्यवस्था की गई है।

Previous Post

जरूरत मंदों के लिए संबल बनी ‘मदद’ संस्था

Next Post

ओमप्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी के बाद अब इस विधायक को भी सपा का आदमी बताया

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
ओपी राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी के बाद अब इस विधायक को भी सपा का आदमी बताया

पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन के साथ ठगी, एफआईआर दर्ज

पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन के साथ ठगी, एफआईआर दर्ज

डिजिटल हाजिरी: नाराज शिक्षक काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

डिजिटल हाजिरी: नाराज शिक्षक काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online