• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

क्या ड्रीम गर्ल का क्रेज अब खत्म हो रहा है, मथुरा में हुआ सबसे कम मतदान

कम मतदान क्या संकेत कर रहा है? क्या मतदाता उदासीन है?

up80.online by up80.online
April 28, 2024
in बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Hema Malini

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रूलिंग पार्टी फायदे में होगी या विपक्ष, कोई सटीक फार्मूला नही

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
क्या ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी का क्रेज अब खत्म हो रहा है? लोक सभा चुनाव में मथुरा में डाले गए वोटों से कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर हुए मतदान प्रतिशत के मामले में मथुरा का सबसे खराब प्रदर्शन है। 2019 की अपेक्षा इस बार मथुरा में 13% कम वोट डाले गए। गौरतलब है कि मथुरा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024

मथुरा में इस बार मात्र 49.29% वोट डाले गए, जबकि 2019 में यहाँ पर 61.08 % मतदान हुए थे। वोट% में हुए भारी गिरावट से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बसंती का जलवा खत्म हो रहा है। खेतों में महिला किसानों के साथ गेहूं की फ़सल की कटाई के वीडियो का भी कोई खास असर नहीं दिखा।

दूसरे फेज में यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश में कुल 54 फीसदी के आसपास वोटिंग हुई। अमरोहा में सबसे ज्यादा 62 परसेंट वोटिंग हुई है जबकि 2019 के इलेक्शन में इस सीट पर 71 फीसदी वोटिंग हुई थी।मथुरा में पिछले चुनाव में 61 परसेंट मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 47 प्रतिशत वोटिंग हुई।कम वोटिंग ट्रेंड ठीक नहीं, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अनुचित है।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे फेज का मतदान हो गया है। इस बीच कम वोटिंग टर्न आउट या कम वोटिंग ट्रेंड को लेकर नई बहस और सियासी गुणा गणित का दौर शुरू हो गया है। किसे फायदा और किसे होगा नुकसान, लोग मंथन कर रहे हैं।19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर हुई वोटिंग में करीब 63 फीसदी वोट पड़े, जबकि इन्हीं सीटों पर 2019 के आम चुनाव में 66.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे फेज में 63 फीसदी मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2019 में इन्हीं सीटों पर 70.05 प्रतिशत लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट किया था। दूसरे फेज में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 78.63 प्रतिशत वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 54 फीसदी के आसपास मतदान हुआ। असम में 70.68 प्रतिशत लोगों ने घरों से निकलकर वोट डाला। छत्तीसगढ़ में 73.05 परसेंट वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर में 71.63 परसेंट लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कर्नाटक और केरल में क्रमश: 67 परसेंट और 65.28 प्रतिशत वोटिंग हुई। मध्य प्रदेश में 56.60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। पश्चिम बंगाल में 71.84 परसेंट लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राजस्थान में 63.74 प्रतिशत, मणिपुर में 77.18 परसेंट लोगों ने वोटिंग की। ये प्रोविजनल आंकड़े हैं, इनमें अपडेशन हो सकता है। त्रिपुरा पूर्व सीट पर सबसे ज्यादा 78.1 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि मध्य प्रदेश की रीवा सीट पर 45.9 फीसदी मतदान हुआ। कम वोटिंग की वजह गर्म मौसम और हीटवेव की मार, वोटर्स में कम उत्साह या सरकार के प्रति उदासीनता हो सकती है। कम वोटिंग टर्न आउट अच्छी बात नहीं है। इसका मतलब लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों में कुछ उदासीनता है।

अगर 2019 के आम चुनावों से तुलना करें, तो उदासीनता साफ है। कम वोटिंग से किसे इलेक्टोरल गेन मिलेगा और किसका लॉस होगा, वास्तव में इसका कोई हिसाब नहीं होता है। कई बार वोटिंग टर्न आउट गिरता है फिर भी सरकारें जीत कर आती हैं। कई बार वोटिंग टर्न आउट कम होने से सरकारें हारती भी हैं । बीते 17 लोकसभा चुनावों में वोटिंग ट्रेंड देखें तो 5 बार मतदान घटा है और 4 बार सरकार बदल गई। 7 बार मतदान बढ़ा, तो 4 बार सरकार बदली। अभी तक ऐसा होता रहा है कि जो पार्टी सत्ता में होती है, उसके प्रति चुनाव में मतदाताओं का उत्साह कुछ कम रहता है, जिसका ज्यादा रुतबा दिखता है, मतदाता उसके पक्ष में मतदान ज्यादा करते हैं। लेकिन पिछले कुछ चुनावों से ऐसा नहीं हो रहा है,ये कोई जरूरी नहीं।

Previous Post

अनुप्रिया पटेल का दावा- मोदी जी तीसरी बार हैट्रिक लगाने जा रहे हैं

Next Post

बसपा ने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव व निरहुआ के सामने महिला उम्मीदवार को उतारा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
मायावती

बसपा ने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव व निरहुआ के सामने महिला उम्मीदवार को उतारा

सपा नेता बलराम यादव, पूर्व विधायक जय चौबे सहित कई नेता भाजपा में शामिल

सपा नेता बलराम यादव, पूर्व विधायक जय चौबे सहित कई नेता भाजपा में शामिल

BSP

बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने योगी सरकार की तुलना तालिबान से की, 30 के खिलाफ मामला दर्ज

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
Awadh Bar Association

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online