• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के किला में लगा सेंध, 7 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों को दिया वोट

अखिलेश यादव ने कहा- बागियों की पहचान के लिए उतारा था तीसरा प्रत्याशी

up80.online by up80.online
February 27, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लालजी वर्मा ने कहा- वोटिंग से साबित हो गया कि कौन पीडीएवादी है और कौन मनुवादी – सामंतवादी है
यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हुए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में भारी सेंध लग गई। सपा के 6 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया।
राज्य सभा चुनाव में विधान सभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और पूजा पाल ने क्रॉस वोट किया।
सपा के बागी विधायकों के क्रॉस वोटिंग पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अपनी पार्टी में बागियों की पहचान करने के लिए राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारा था। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।”
सपा प्रमुख ने मीडिया से कहा कि जो लोग ‘लाभ’ चाहते हैं वे चले जाएंगे। जिनसे वादा किया गया होगा वे जाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग किसी की राह में कीलें बिछाते हैं या दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद गिर जाते हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकती है। उसने किसी ‘लाभ के लिए आश्वासन दिया होगा। जिस भाजपा ने चंडीगढ़ में बेईमानी की हो। बैलेट पेपर से जब वोट पड़ा तो उन बैलटों को किस तरह से बिगाड़ा गया, किस तरह से खराब किया गया और अधिकारी के माध्यम से यह सब किया गया। यदि उस समय सीसीटीवी न होता है तो भाजपा की इस हरकत को कोई नहीं देख पाता।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गए हैं, उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा। क्रास वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी, क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिये।
सपा प्रमुख से जब पार्टी विधानमंडल दल नेता मनोज पांडेय के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं। यह बात अब समझ में आ गई।
सपा के वरिष्ठ नेता लाल जी वर्मा ने कहा कि वोटिंग से साबित हो गया कि कौन पीडीएवादी है और कौन मनुवादी – सामंतवादी है।

Previous Post

बैरिया: भीषण सड़क हादसा में 6 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

Next Post

सपा के बागी, बसपा, राजा भैया और रालोद के सहयोग से भाजपा के आठों उम्मीदवार विजयी

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
सपा के बागी, बसपा, राजा भैया और रालोद के सहयोग से भाजपा के आठों उम्मीदवार विजयी

सपा के बागी, बसपा, राजा भैया और रालोद के सहयोग से भाजपा के आठों उम्मीदवार विजयी

सपा ने शुरू की आजमगढ़ की किलेबंदी, गुड्डू जमाली साइकिल पर सवार

सपा ने शुरू की आजमगढ़ की किलेबंदी, गुड्डू जमाली साइकिल पर सवार

बेल्थरा रोड: त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बेल्थरा रोड: त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online