प्रयागराज के मेजा के रहने वाले हैं विवेक पटेल व संध्या
यूपी80 न्यूज, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश की पीसीएस PCS 2021 की परीक्षा में प्रयागराज Prayagraj के रहने वाले भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर Dy Collector के पद पर हुआ है। बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC ने पीसीएस 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। बहन संध्या सिंह पटेल Sandhya Singh Patel को प्रथम प्रयास में और भाई विवेक सिंह पटेल Vivek Singh Patel को तीसरे प्रयास में यह कामयाबी मिली है। विवेक और संध्या ने दीपावली से पहले अपने परिवार को बड़ा तोहफा दिया है।
भाई विवेक को मेरिट में आठवां स्थान एवं बहन संध्या को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।

मेजा के रहने वाले हैं भाई-बहन:
भाई-बहन की यह जोड़ी प्रयागराज के मेजा इलाके के तेंदुआ कला गांव की रहने वाली है। पहले बड़े भाई विवेक ने सिविल सर्विसेज में जाने का निर्णय लिया और तैयारी शुरू की। लेकिन विवेक को दो बार सफलता नहीं मिली। इसी दौरान छोटी बहन संध्या ने भी सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। भाई के साथ मिलकर तैयारी करने से संध्या को घर पर ही उचित माहौल मिल गया। दोनों भाई-बहनों की मेहनत एवं समर्पण रंग लायी और दोनों का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है।
