• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, August 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

दलित -पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को कॉल लेटर ही नहीं

अभियंता संगठनों ने जताई नाराजगी

up80.online by up80.online
March 2, 2025
in यूपी, राजनीति
0
बिजली

बिजली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

पावर कार्पोरेशन में छह मार्च को होने वाले 17 निदेशकों के चयन के लिए दलित एवं पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर न भेजने का मामला गरमा गया है।

अभियंता संगठनों ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर मनमानी और सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। आवेदन करने वाले सभी अभियंताओं को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजने की मांग की है। चयन प्रक्रिया रद्द कर मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदेश के विभिन्न विद्युत निगमों में 17 निदेशकों का चयन होना है। साक्षात्कार छह मार्च को है। दलित और पिछड़े वर्ग के अभियंताओ को छोड़ अन्य अभियंताओं को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजे गए हैं।
इस मामले को लेकर पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन नाखुशी का इजहार कर चुकी है। इसे लेकर प्रांतीय कार्य समिति की फील्ड हॉस्टल में बैठक हुई। चयन के लिए पात्र होने के बाद कॉल लेटर नहीं भेजने और चहेते अभियंताओं को बुलाने पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन ने कहा कि कार्पोरेशन दलित एवं पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को साक्षात्कार में न बुलाकर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भी भेजा गया, जिसमें न्याय की गुहार लगाई गई।
साथ ही, निदेशकों की चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग की गई। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने भी ऊर्जा निगमों में निदेशक के पदों के साक्षात्कार में मनमानी का आरोप लगाया है। चहेते लोगों को निदेशक बनाने की तैयारी है। अभियंताओं को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर नहीं भेजा गया है। निदेशक पद के लिए 54 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इसमें सिर्फ 19 विभागीय अभियंता हैं, जबकि 35 बाहरी व्यक्ति हैं।

संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि ऊर्जा निगमों के निजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निजी कंपनी में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों को निदेशक बनाए जाने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा।

नर्सिंग होम
अपेक्स नर्सिंग होम, बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

16000 से ज्यादा ट्रेन चलाकर रेलवे ने रचा महाकुंभ में इतिहास : अश्विनी वैष्णव

Next Post

गाय पालने के लिए योगी सरकार देगी 10 लाख रुपए

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
योगी

गाय पालने के लिए योगी सरकार देगी 10 लाख रुपए

बसपा

एक शादी ने बसपा में खड़ा किया तूफान

UP politics

270 शिक्षामित्रों पर गिरी गाज, संविदा होगी समाप्त

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

2 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

18 hours ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

16 hours ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

11 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online