• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सपा-रालोद के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, पूर्वांचल में भी रालोद को मिल सकती हैं कुछ सीटें

up80.online by up80.online
September 14, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
पंचायत चुनाव

जयंत चौधरी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा के साथ गठबंधन में महान दल, जनवादी पार्टी व रालोद भी होंगी शामिल

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच सीटों को लेकर बातचीत हुई। गठबंधन के तहत रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि माना जा रहा है कि इस बार रालोद पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।

Samajwadi Party
अखिलेश यादव

जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के बीच दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो दर्जन से ज्यादा सीटें रालोद को देने का फैसला किया गया। इन सीटों पर रालोद का प्रभाव है।

किसान
जयंत चौधरी (फाइल फोटो)

इन जिलों में रालोद को मिलेंगी सीटें:

बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, हाथरस, मथुरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर की अनेक सीटें रालोद के हिस्से में जाएंगी और इन सीटों पर रालोद अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पूर्वांचल में भी रालोद को मिल सकती हैं कुछ सीटें:

बता दें कि पूर्वांचल के संत कबीर नगर के रहने वाले गंगा सिंह सैंथवार रालोद के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। चुनाव में रालोद उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय को भी रालोद कुशीनगर अथवा देवरिया की किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। बता दें कि जुलाई में रामाशीष राय रालोद में शामिल हो गए थे। मिर्जापुर की चुनार सीट भी किसी जमाने में रालोद का गढ़ हुआ करती थी। ऐसे में इस सीट पर भी गठबंधन के तहत रालोद अपना दावा कर सकती है।

RLD
गंगा सिंह सैंथवार, रालोद

ये दल भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव:

रालोद के अलावा महान दल और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। रालोद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव है तो महान दल का मध्य उत्तर प्रदेश एवं जनवादी पार्टी का पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली जैसे जिलों में प्रभाव है।

Mahan Dal
सपा व महान दल मिलकर लड़ेंगी विधान सभा चुनाव

भाजपा के खिलाफ सहयोगी दलों ने निकाला जनआक्रोश यात्रा:

पिछले महीने सपा की सहयोगी पार्टियों महान दल व जनवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश यात्रा के जरिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों का दौरा किया।

जनवादी पार्टी
अखिलेश यादव एवं संजय चौहान (फाइल फोटो)

पढ़ते रहिए www.up80.online भाजपा सांसद के भाई सपा में शामिल, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री सहित कई दर्जन नेता साइकिल पर सवार हुए

Previous Post

अपना दल (एस) छात्र मंच के जिलाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक  

Next Post

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा राज्यमंत्री को सौंपी 11 सूत्री ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
ऊर्जा मंत्री

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा राज्यमंत्री को सौंपी 11 सूत्री ज्ञापन

BJP

राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा-देश की एकता के लिए भाजपा जरूरी

Prayagraj

भारी बारिश के बावजूद सफल रहा अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

1 day ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

5 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online