• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- राहुल प्रकाश कोल का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है, इसकी भरपायी नहीं की जा सकती

up80.online by up80.online
February 3, 2023
in यूपी, राजनीति
0
राहुल प्रकाश कोल

विधायक राहुल प्रकाश कोल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ, 2 फरवरी

अपना दल (एस) के युवा एवं लोकप्रिय विधायक व आदिवासी समाज की आवाज राहुल प्रकाश कोल की लंबी बीमारी की वजह से गुरुवार को निधन हो गया। युवा विधायक के निधन से पूरा अपना दल (एस) का परिवार मर्माहत है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल प्रकाश कोल के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल मेरे अनुज समान थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से अत्यंत आहत हूँ। लोकप्रिय विधायक के यूं चले जाने से निःशब्द हूँ। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। इसकी भरपायी नहीं की जा सकती है। श्रीमती पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। 

पकौड़ी लाल कोल
पिता सांसद पकौड़ी लाल कोल को सांत्वना देती हुईं अनुप्रिया पटेल

उधर, अपना दल (एस) के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में आहूत मासिक बैठक को स्थगित कर दिया गया। विधायक राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की खबर आते ही प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। उनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपने युवा नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन से स्तब्ध हूँ। समाज के अंतिम पंक्ति से आने वाले राहुल प्रकाश कोल एक आदर्श पुत्र के साथ साथ आदिवासी समाज की मजबूत आवाज़ थे। वह सड़क से लेकर विधानसभा में सामाजिक न्याय के मुद्दों को सदैव मजबूती से उठाते थे। उनके निधन से पार्टी के अलावा वंचित समाज को बड़ी क्षति पहुंची है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि मीरजापुर के छानबे से हमारी पार्टी के लोकप्रिय विधायक राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की खबर से पूरी पार्टी गमगीन है। दु:ख की इस घड़ी में पूरा अपना दल (एस) परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, आरबी सिंह पटेल, अवध नरेश वर्मा, रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक डॉ.आरके पटेल, राष्ट्रीय सलाहकार जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, राम प्रकट पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय सचिव सत्य प्रकाश कुरील, तेजबली सिंह, केके पटेल, विनोद गंगवार, गिरजेश पटेल, राजेश पटेल बुलबुल, करुणा शंकर पटेल, मुन्नर प्रजापति, रेखा वर्मा, रामलखन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, कुलदीप वर्मा, संजीव सिंह राठौर, सुरेंद्र मौर्या, पुष्कर चौधरी सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।

Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा- पिछले कुछ समय से विधायकों का सम्मान कम करने की हो रही है कोशिश

Next Post

एमएलसी चुनाव: पांच में से चार सीटों पर दिखा भाजपा का दम, सपा बेदम

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
BJP

एमएलसी चुनाव: पांच में से चार सीटों पर दिखा भाजपा का दम, सपा बेदम

Amul

महंगाई: अमूल दूध की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, 3 रुपए प्रति लीटर महंगा

व्यापारी आत्महत्या

बलिया: सूदखोरों से परेशान व्यापारी के आत्महत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

6 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

3 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online