तीन महीने पहले ‘यादव लैंड’ की सभी 10 सीटें जीतने वाली सपा की हुई शिकस्त; अखिलेश यादव का आरोप- सपा के वोटरों को वोट डालने से रोका गया
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
आखिरकार सीएम योगी ने गोरखपुर Gorakhpur की हार का बदला ‘यादव लैंड Yadav Land’ आजमगढ़ Azamgarh में ले लिया है। उत्तर प्रदेश में रामपुर Rampur और आजमगढ़ लोकसभा में हुए उपचुनाव में सपा Samajwadi Party का किला ढह गया है। इन दोनों सीटों पर भाजपा BJP की ऐतिहासिक जीत हुई है। आजमगढ़ से भोजपुरी सिनेमा के कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’और रामपुर से घनश्याम लोधी Ghanshyam Lodhi ने जीत हासिल की है। मजे की बात यह है कि तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर जीत का पताका लहराया था।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में उनके छोटे भाई धर्मेंद्र यादव Dharmendra Yadav को भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने 8679 वोटों से और रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा Asim Raza को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने 42192 वोटों से हराया है। मजे की बात यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati ने रामपुर में तो उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, लेकिन आजमगढ़ में अखिलेश यादव के भाई के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार जरूर उतार दिया। गुड्डू जमाली Guddu Jamali यहां पर तीसरे स्थान पर रहे, हालांकि उन्होंने सपा प्रत्याशी को हराने में बड़ी भूमिका निभाई। ये वही गुड्डू जमाली हैं, जिन्हें पांच महीने पहले बसपा से बाहर का रास्ता दिखला दिया गया था, लेकिन उपचुनाव के मौके पर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया। बसपा के इतिहास में इस तरह के बहुत कम मामले मिलते हैं, जब पार्टी से निकाले गए नेताओं की वापसी हुई हो।

बता दें कि 2018 में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार हुई थी। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया था, जिसकी वजह से दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ था, दोनों सीटों पर भाजपा की हार हुई थी। इस हार से सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य की काफी किरकिरी हुई थी। लेकिन चार साल बाद आज सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर के किला को ढहा दिया है। यहां पर साइकिल पंचर हो गई है और कमल खिल गया है।
हालांकि इस हार पर अखिलेश यादव ने तल्ख अंदाज में कहा है कि उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। सत्ता के लालच में प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। सपा के वोटरों को वोट डालने से रोका गया।

आजमगढ़:
प्रत्याशी – पार्टी – प्राप्त मत
दिनेश लाल यादव – भाजपा – 312768
धर्मेंद्र यादव – सपा -304089
गुड्डू जमाली – बसपा – 266210
रामपुर :
घनश्याम लोधी – भाजपा – 367397
मो.आसिम राजा – सपा – 325205
यहां पर शेष 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है