• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आगरा, प्रयागराज व गाजियाबाद में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू

कैबिनेट बैठक: वाराणसी में जल परिवहन और रोपवे को मंजूरी

up80.online by up80.online
November 25, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
Uttar Pradesh

Yogi Adityanath, UP (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने प्रयागराज Prayagraj, आगरा Agra और गाजियाबाद Ghaziabad में भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम  Police commissionerate system को मंजूरी दे दी है। वाराणसी में जल परिवहन और रोपवे के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।

यूपी के चार जिलों क्रमशः लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा में कमिश्नरेट व्यवस्था पहले से लागू है। डीजीपी कार्यालय की ओर से इसका प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया था। 2025 में लगने वाले कुंभ मेले को देखते प्रयागराज में पुलिस आयुक्त की पदस्थापना की जा सकती है। गाजियाबाद और आगरा भी दो महत्वपूर्ण शहर हैं,यहां कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर तैनात किए जाएंगे। यूपी में सबसे पहले 13 जनवरी 2020 को लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। इसके बाद लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह को पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके बाद 26 मार्च 2021 को कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई थी। सूबे की सरकार इन तीनों शहरों को मेट्रोपोलिटन घोषित करेगी। पुलिस कमिश्नरी बने आगरा पर्यटन की दृष्टि से अच्छा है और 2011 की जनगणना के अनुसार आगरा की आबादी 44 लाख 18 हज़ार 797 है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग प्रदेश के 23 शहरों में पीपीपी माडल पर बस अड्डों को हवाई हड्डे की तर्ज पर विकसित करेगा। इन बस अड्डों पर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर, पेयजल व शौचालय व बैठने की अच्छी व्यवस्था होगी। रेस्टोरेन्ट व खरीददारी के लिए माल भी बस स्टेशन पर होगा। मंत्री ने बताया कि इसके बाद अन्य जिलों के भी बस अड्डों को विकसित किया जायेगा। यूपी की रोडवेज परिवहन निगम की बसों को भी हाईटेक किया जा रहा है। बसों को अब जीपीएस सिस्टम से भी जोड़ा जायेगा।

PRDF
PRDF Seeds

कैबिनेट ने आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किये जाने के फैसले पर मुहर लगाने के साथ मेडिकल तथा राज्य सड़क परिवहन विभाग को भी बड़ा तोहफा दिया है।

योगी कैबिनेट ने उन जिला अस्पतालों को भी बड़ी सुविधा दी है, जिनको मेडिकल कालेज बनाया गया था। 14 जिलों के जिन जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनाया गया है, उनके स्टाफ और सभी चल व अचल संपत्ति मेडिकल कालेजों को दी जाएंगी। इसमें अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, कौशांबी, सोनभद्र, गोंडा, ललितपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, चंदौली, पीलीभीत और बुलंदशहर शामिल है।

नंद किशोर पटेल
एडवोकेट नंद किशोर पटेल, लखनऊ

कैबिनेट ने प्रदेश के 23 बड़े शहरों में पीपीपी मोड पर बस अड्डों को विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ परिवहन विभाग के स्क्रैप पॉलिसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कामर्शियल वाहनों को स्क्रैप कराने पर टैक्स में 15 प्रतिशत और निजी वाहनों को स्क्रैप कराने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वाराणसी से हल्दिया तक जल परिवहन के अंतर्गत यात्री और माल के परिवहन के लिए वाराणसी से बलिया तक 15 जेट्टी  के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए चंदौली में ऐसी जेट्टी विकसित की जाएगी, जहां से जल, सड़क और रेल मार्ग से माल भेजा जा सके।

वाराणसी में रोपवे की सुविधा:

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोपवे के लिए चिन्हित मार्ग की रूपरेखा को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा कैबिनेट में मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना को भी मंजूरी मिली है। टप्पल को  2020 में दिया गया नगर पंचायत का दर्जा रद कर दिया गया है। अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का हिस्सा होगा। नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।

Previous Post

मोतियाबिंद के ऑपरेशन में गई आधा दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी

Next Post

दुर्घटना से बचने के लिए गन्ना दुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य, गन्ना आयुक्त ने जारी किये निर्देश

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
गन्ना

दुर्घटना से बचने के लिए गन्ना दुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य, गन्ना आयुक्त ने जारी किये निर्देश

चंदन कुमान

एनटीपीसी सिंगरौली ने ब्लाइंड क्रिकेट के उपकप्तान चंदन कुमार को किया सम्मानित

ओबरा

मंत्री संजीव कुमार गोंड ने 247.3 लाख की लागत से 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

5 days ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

24 hours ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 3, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online