पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लखनऊ में आवास आवंटित हो गया है। पंकज चौधरी योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’ के पड़ोसी होंगे।
यूपी सरकार में व्यवसायिक और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित 6ए सरकारी आवास को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को आवंटित कर दिया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल गोमती नगर के विभूति खंड स्थित आवास संख्या 25 में शिफ्ट हो जाएंगे।
आपको बता दें कि कपिल देव अग्रवाल का आवास पहले समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यालय रहा है। समाजवादी पार्टी का प्रदेश दफ्तर विक्रमादित्य मार्ग शिफ्ट हो जाने के बाद सपा के फ्रंटल संगठन का दफ्तर रहा है।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे पीएम मोदी
पढ़ते रहिए: हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान- केशव प्रसाद मौर्य













