• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 1, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

हमारी हर सांस भारत की मिट्टी की खुशबू से महकती है : राज मोहन

मिट्टी के धरोहर को संरक्षित करने के लिए नीदरलैंड के भोजपुरी कलाकार राज मोहन ने की शानदार प्रस्तुति

up80.online by up80.online
April 23, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति, विदेश
0
हमारी हर सांस भारत की मिट्टी की खुशबू से महकती है : राज मोहन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली

सैकड़ों वर्ष पहले जब अग्रेजों ने हमारे लोगों को जहाज में भर भर कर अफ्रीका, यूरोप के देशों में भेजा तो वे वहीं के हो कर रह गए। उनके दिलों में अपने देश, अपनी मिट्टी, अपने पुरखों से मिलने की टीस हमेशा से बनी रही। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए और इस टीस को कम करने के लिए आवर मिट्टी फाऊंडेशन और भोजपुरी जन जागरण अभियान ने अप्रैल 2024 को लोक कला मंच, नई दिल्ली में ‘मिट्टी के धरोहर’ नामक एक भव्य साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

गिरमिटिया मजदूर
नीदरलैंड के भोजपुरी कलाकार राज मोहन ने की शानदार प्रस्तुति

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, गीतकार, कलाकार सहित अपनी अपनी मिट्टी से जुड़े लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नीदरलैंड से आएं सुप्रसिद्ध सरनामी भोजपुरी गायक राज मोहन, भोजपुरी पॉप रैपर रग्गा मानव डी मेन्नो, ढोलकवादक वरुण नंदा ने अपने पॉप और रॉक लोकगायकी के मनमोहक आवाज की गूंज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गिरमिटिया और सरनामी भोजपुरी गायकी के सुपर स्टार राज मोहन और विश्व में भोजपुरी को पॉप और रॉक गायकी को प्रसिद्ध करने वाले सरनामी गायक मानव डी ने
हम न जाई बे ससुर घर रि बाबा.., रैलिया बैरन पिया को लिए जाए.., सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा से ..जैसे आधा दर्जन गाने से लोगों को अपने पुराने दिनों की याद में गोता लगाने को बाध्य कर दिया।

राज मोहन और मानव डी ने कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा को पॉप और रॉक गायकी के अंदाज में दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। ढोलक वादक वरुण नंदा की ढोलक की थाप पर दर्शक थिरक उठे।
कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा की विदेशों में लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए प्रसिद्ध गायक राज मोहन ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले नीदरलैंड, हॉलैंड, सूरीनाम, फिजी, गुयना, मारिशस जैसे देशों में गए हमारे पुरखों ने उस समय से लेकर आजतक अपनी कला, संस्कृति, भाषा और खान-पान को बचा कर रखा है। हमारे यहाँ वो सभी कार्यक्रम जैसे लौंडा डांस, झूमर, डोमकच होते हैं जो कि भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में होते हैं। राज मोहन ने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भले ही हम गिरमिटिया के तौर पर विदेशों में रह रहे हैं, लेकिन हमारा दिल तो भारत में ही बसता है। आज हम विदेश में रहते है, लेकिन हमारी हर सांसे भारत की मिट्टी की खुशबू से महकती रहती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के डायरेक्टर डा.ज्वाला प्रसाद, विशेष अतिथि नेपाल के सुप्रसिद्ध भाषाविद डा.गोपाल ठाकुर, भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संतोष पटेल, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, मोतीहारी के प्राध्यापक डॉ दीपक कश्यप, प्रसिद्ध भोजपुरी सरनामी गायक राजमोहन, मानव डी, वरुण नंदा, आवर मिट्टी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन, प्रेसिडेंट चंदन कुमार, महासचिव रवि वर्मा, सीएसआर हेड संगीता भगत, कार्यक्रम के संयोजक इद्रामोहन यादव, प्रसिद्ध उद्योगपति वीरेंद्र कुमार, मैनेजमेंट गुरु कैलाश बिहारी सिंह , सुलभ इंटरनैशनल की सोनम मिश्रा, दिल्ली पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी केशव भारद्वाज, जेएनयू के प्रो. राजेश पासवान, शिव शिष्य परिवार के संरक्षक अर्चित आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Previous Post

लोकसभा चुनाव: कैसरगंज और रायबरेली सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार

Next Post

मेरी मां ने देश के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ कुर्बान कर दिया: प्रियंका गाँधी

up80.online

up80.online

Related Posts

शरबत
यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

June 29, 2025
Yamuna river
अन्य राज्य

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति
देश

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 29, 2025
Next Post
मेरी मां ने देश के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ कुर्बान कर दिया: प्रियंका गाँधी

मेरी मां ने देश के लिए अपना 'मंगलसूत्र' कुर्बान कर दिया: प्रियंका गाँधी

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव: वराणसी, लखनऊ, सलेमपुर सहित 28 सीटों पर हैट्रिक की होड़

BSP

बसपा ने सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ भीम राजभर को उतारा

Recommended

विदेश नीति

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

3 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

5 years ago
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

6 days ago
शरबत

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी सहित इन चार महिला नेताओं का प्रदेश में जलवा

बसपा सुप्रीमो ने भतीजे आकाश आनंद को दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

Trending

शरबत
यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

by up80.online
June 29, 2025
0

यूपी80 न्यूज, बेल्थरा रोड बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से...

Yamuna river

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 29, 2025
शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

June 27, 2025
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

June 25, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कानपुर महासम्मेलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!