• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेल्थरारोड में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड बलिया जनपद के बेल्थरारोड में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है। कथा को सम्बोधित करते हुए कथा वाचक पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भगवान की कथा मंगलमई होती है। कथा में बजरंग बली किसी न किसी रूप में पहुंच जाते हैं तो यह और मंगलमई हो जाती है। बेल्थरारोड में समाजसेवी दिनेश जायसवाल द्वारा श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कथा को सम्बोधित करते हुए पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में कलयुग का दौर चल रहा है। कहा कि कलयुग की यह विशेषता है कि इसमें मानसिक नहीं होता है। कथा के दौरान उन्होंने रामायण के कई प्रसंगों का वर्णन किया। कहा कि हनुमान की पूंछ खुद आदि शक्ति थीं। रावण हनुमान की पूंछ से बहुत डरता था। उसने भगवान शिव की अराधना की। जब भगवान शिव प्रसन्न हुए तो उसने कहा कि प्रभु मैं हनुमान से नहीं परन्तु उसकी पूंछ से डरता हूं। यदि आप प्रसन्न हैं तो यही वरदान दें कि हनुमान की पूंछ टूट जाए। शिवजी ने रावण से कहा कि चलो ऐसा ही होगा। जब राम रावण का युद्ध प्रारम्भ हुआ तो हनुमान जी रावण के सामने जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पूंछ रावण की तरफ कर दी। रावण उनकी पूंछ देख उसे पकड़ लिया। हनुमान ने रावण द्वारा पूंछ पकड़ते ही उसे लेकर आकाश में उड़ गए। वह रावण के साथ पृथ्वी से हजारों योजन दूर आकाश में जा पहुंचे। इसी दौरान महादेव ने रावण से कहा कि क्यों रावण अब बताओ कि हनुमान की पूंछ टूट जाए। तब रावण ने कहा कि नहीं भगवान न ये पूंछ टूटे और न मेरा हाथ छूटे। यह सुनकर महादेव वहां से अंतर्ध्यान हो गए। पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कथा में एक से एक रोचक प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि रावण से युद्ध प्रारम्भ होने के पूर्व श्रीराम ने हनुमान से कहा कि रावण के पास 14 अमर योद्धा हैं तथा मेरे पास सिर्फ आप ही हैं। युद्ध में उन अमर योद्धाओं को मारा नहीं जा सकता है। ऐसे में युद्ध जीतना संभव नहीं हो पाएगा। हनुमान जी ने राम जी से कहा कि आप चिंता ना करें। उसका उपाय हो जाएगा। युद्ध के दौरान हनुमान जी ने उन 14 योद्धाओं को अपनी पूंछ में लपेट लिया और आकाश में उछाल दिया। हनुमान के उछालने से वे सभी पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के बाहर चले गए। ऐसे में आकाश के गुरुत्वाकर्षण में फंसे रह गए। कथा वाचक के रोचक प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। इस दौरान व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु, आशीष जायसवाल, मोहन मद्धेशिया, जयनाथ साहू, राजेश मल्ल, राजेन्द्र बरनवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध बरनवाल, शशिकांत जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित महिला श्रद्धालुओं की काफी उपस्थित रही।

up80.online by up80.online
March 6, 2024
in यूपी
0
बेल्थरारोड में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड
बलिया जनपद के बेल्थरारोड में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है। कथा को सम्बोधित करते हुए कथा वाचक पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भगवान की कथा मंगलमई होती है। कथा में बजरंग बली किसी न किसी रूप में पहुंच जाते हैं तो यह और मंगलमई हो जाती है।

बेल्थरारोड में समाजसेवी दिनेश जायसवाल द्वारा श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है।
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कथा को सम्बोधित करते हुए पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में कलयुग का दौर चल रहा है। कहा कि कलयुग की यह विशेषता है कि इसमें मानसिक नहीं होता है। कथा के दौरान उन्होंने रामायण के कई प्रसंगों का वर्णन किया। कहा कि हनुमान की पूंछ खुद आदि शक्ति थीं। रावण हनुमान की पूंछ से बहुत डरता था। उसने भगवान शिव की अराधना की। जब भगवान शिव प्रसन्न हुए तो उसने कहा कि प्रभु मैं हनुमान से नहीं परन्तु उसकी पूंछ से डरता हूं। यदि आप प्रसन्न हैं तो यही वरदान दें कि हनुमान की पूंछ टूट जाए। शिवजी ने रावण से कहा कि चलो ऐसा ही होगा। जब राम रावण का युद्ध प्रारम्भ हुआ तो हनुमान जी रावण के सामने जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पूंछ रावण की तरफ कर दी। रावण उनकी पूंछ देख उसे पकड़ लिया। हनुमान ने रावण द्वारा पूंछ पकड़ते ही उसे लेकर आकाश में उड़ गए। वह रावण के साथ पृथ्वी से हजारों योजन दूर आकाश में जा पहुंचे। इसी दौरान महादेव ने रावण से कहा कि क्यों रावण अब बताओ कि हनुमान की पूंछ टूट जाए। तब रावण ने कहा कि नहीं भगवान न ये पूंछ टूटे और न मेरा हाथ छूटे। यह सुनकर महादेव वहां से अंतर्ध्यान हो गए। पं अमरनाथ त्रिपाठी ने कथा में एक से एक रोचक प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि रावण से युद्ध प्रारम्भ होने के पूर्व श्रीराम ने हनुमान से कहा कि रावण के पास 14 अमर योद्धा हैं तथा मेरे पास सिर्फ आप ही हैं। युद्ध में उन अमर योद्धाओं को मारा नहीं जा सकता है। ऐसे में युद्ध जीतना संभव नहीं हो पाएगा। हनुमान जी ने राम जी से कहा कि आप चिंता ना करें। उसका उपाय हो जाएगा। युद्ध के दौरान हनुमान जी ने उन 14 योद्धाओं को अपनी पूंछ में लपेट लिया और आकाश में उछाल दिया। हनुमान के उछालने से वे सभी पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के बाहर चले गए। ऐसे में आकाश के गुरुत्वाकर्षण में फंसे रह गए। कथा वाचक के रोचक प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए।
इस दौरान व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु, आशीष जायसवाल, मोहन मद्धेशिया, जयनाथ साहू, राजेश मल्ल, राजेन्द्र बरनवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध बरनवाल, शशिकांत जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित महिला श्रद्धालुओं की काफी उपस्थित रही।

Previous Post

डाकघरों से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए नि:शुल्क पंजीयन

Next Post

अपहरण व रंगदारी मामले में बाहुबली धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

up80.online

up80.online

Related Posts

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
Next Post
अपहरण व रंगदारी मामले में बाहुबली धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

अपहरण व रंगदारी मामले में बाहुबली धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित कई नेता भाजपा में शामिल

पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित कई नेता भाजपा में शामिल

69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास

69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

3 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

3 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

7 days ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

by up80.online
February 23, 2026
0

परिवहन मंत्री के भाई पहुँचे आकाश पटेल के आवास पर, व्यक्त की शोक संवेदना यूपी 80 न्यूज़,...

BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online